फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dispute case

घर में घुसे युवक को बनाया बंधक, घरवालों ने मारपीट कर छुड़ाया

Mon, 24 Aug 2020 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
dispute case
घर में घुसे युवक को बनाया बंधक, घरवालों ने मारपीट कर छुड़ाया
विज्ञापन

गोरखपुर। एक गांव में शनिवार रात एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस बीच युवती के घरवालों ने युवक को पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे बंधक बना लिया। सुबह यह खबर जैसे ही युवक के परिजनों को हुई, वे युवती के घर पहुंच गए और उसके घरवालों से मारपीट कर युवक को साथ ले गए। युवती के घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले को लेकर गांव में तनाव है।

जानकारी के अनुसार, झंगहा इलाके के एक गांव में युवक का अपने ही गांव की युवती से प्रेम संबंध है। युवक रात में युवती के घर पहुंच गया। आहट पाकर युवती के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। युवती ने घरवालों से कहा कि वह युवक से शादी करना चाहती है। युवती के घरवालों ने युवक की पिटाई की और बंधक बना लिया। यह बात रविवार सुबह जैसे ही युवक के घरवालों को हुई, वे युवती के घर पहुंच गए। युवती के घरवालों से मारपीट कर युवक को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक के घरवाले उसे अस्पताल ले गए हैं। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। युवती खुद को बालिग बता रही है, वहीं परिजन उसे नाबालिग बता रहे हैं। इस संबंध में दरोगा शिव कैलाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed