फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Discussion on literature, society, and the digital age at the 'Neha Sahitya Varshiki' forum.

तप और समाज से जुड़ाव है साहित्य का आधार : प्रो. विश्वनाथ तिवारी

Mon, 20 Jul 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 20 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Discussion on literature, society, and the digital age at the 'Neha Sahitya Varshiki' forum.
कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. पूनम टंडन व अन्य।
गोरखपुर। पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने कहा कि जिसने भी जीवन में बड़ा कार्य किया है, उसने तप के बल पर ही सफलता प्राप्त की है। साहित्य का तप अलग होता है, क्योंकि साहित्य समाज से कभी अलग नहीं हो सकता। साहित्य में पूरी सृष्टि समाहित होती है। साहित्य का आधार तप और समाज से जुड़ाव है।
विज्ञापन

वह रविवार को नांगलिया शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थान (नेहा) की ओर से आयोजित साहित्य विमर्श में साहित्य, समाज और डिजिटल युग विषय पर बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लिखा गया साहित्य भविष्य का भी मार्गदर्शन करता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि साहित्य और समाजशास्त्र को आलोचनात्मक चिंतन के आधार पर समाज का मार्गदर्शन करना चाहिए। डिजिटल युग पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक केवल एक माध्यम है, मस्तिष्क और विचार ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। डिजिटल माध्यम ने ज्ञान और अभिव्यक्ति को अधिक लोगों तक पहुंचाया है। इसलिए इसे चुनौती नहीं बल्कि अवसर के रूप में स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि साहित्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व और सोच का निर्माण करता है। चिकित्सकों का साहित्य, रंगमंच और कला से जुड़ना समाज के स्वस्थ विकास का संकेत है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग के प्रो. हर्ष सिन्हा ने कहा कि डिजिटल तकनीक समाज और जीवनशैली दोनों को बदल रही है। सूचना की अधिकता के दौर में लोग गहराई से अध्ययन कम कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

कार्यक्रम में प्रस्तोता डॉ. आमोद राय रहे। दूसरे सत्र की अध्यक्षता डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने व आभार ज्ञापन डॉ. रुचिका अग्रवाल ने किया। प्रथम सत्र का संचालन चारुशिला सिंह एवं आभार राधेश्याम अग्रवाल ने किया। तृतीय सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, डॉ. वेद प्रकाश पांडेय, प्रो. अनंत मिश्र, वीआर विप्लवी, महेश अश्क, देवेंद्र आर्य और ओम प्रकाश नदीम ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed