फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Discussion held on MoU with Home Science Department on joint research and community health programmes

Gorakhpur News: जॉन हॉपकिन्स और येल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने किया डीडीयू का भ्रमण

Thu, 19 Mar 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Discussion held on MoU with Home Science Department on joint research and community health programmes
डीडीयू के गृह विज्ञान विभाग में अध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह, येल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ व अ
गोरखपुर। जॉन हॉपकिन्स और येल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग का भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर एमओयू को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

येल यूनिवर्सिटी से डॉ. ब्रायन वॉल व जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ डॉ. रघुकुल ने इस दौरान एनीमिया, क्षय रोग एवं कुपोषण जैसे स्वास्थ्य मुद्दों पर सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्रभावी हस्तक्षेपों की रणनीतियों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इन स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए केवल चिकित्सा उपाय पर्याप्त नहीं बल्कि जन-जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन और स्थानीय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, स्वयं सहायता समूहों व किशोरियों को जोड़कर समुदाय आधारित कार्यक्रमों को मजबूत बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह ने बताया कि एमओयू के माध्यम से संयुक्त शोध, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग को संस्थागत रूप प्रदान किए जाने पर चर्चा की गई। इस दौरान सहायक आचार्य डॉ. अनुपमा कौशिक, गार्गी पांडेय एवं गरिमा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed