{"_id":"5fd1ec288ebc3e3f51781413","slug":"discounts-on-fares-in-special-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेनों में भी किराए पर मिल रही छूट, जानिए किसे दी जा रही है प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेनों में भी किराए पर मिल रही छूट, जानिए किसे दी जा रही है प्राथमिकता
Thu, 10 Dec 2020 03:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Dec 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से सफर करना है तो यह जानकारी आपके काम की है। स्पेशल ट्रेनों में दिव्यांग व गंभीर बीमारी वाले मरीजों को किराए में छूट मिलेगी। सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
टिकट के किराए में छूट को लेकर रेल मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा वक्त में दो कैटेगरी के लोगों को छूट दी जा रही है। इनमें दिव्यांग, गंभीर बीमारी के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रिजर्वेशन में बुजुर्गों और महिलाओं का कोटा बरकरार है। उन्हें सीट में प्राथमिकता भी दी जाएगी, लेकिन फिलहाल उन्हें टिकट में कोई छूट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
कैंसर रोगी अकेले या इलाज के लिए किसी के साथ यात्रा करते हैं तो एसी सेकंड क्लास, फर्स्ट क्लास और एसी चेयर कार में 75 फीसद रियायत, स्लीपर क्लास और 3एसी में 100 फीसद छूट, 1एसी और 2एसी में 50 प्रतिशत छूट साथ में यात्रा करने वाले को भी यही छूट मिलेगा। (SL और 3AC को छोड़कर जहां एस्कॉर्ट को मिलता है 75 प्रतिशत ऑफ)
थैलेसीमिया रोगी अकेले या समय-समय पर जांच के लिए किसी के साथ जाते हैं तो 2nd, SL, 1st Class, 3AC, AC चेयर कार में 75 प्रतिशत छूट है।
(यह सभी छूट सिर्फ यात्रा के बेस किराये पर मान्य है)