{"_id":"60d1cae72ffa4a2316067ea1","slug":"disabled-will-be-marked-with-camps-for-equipment-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: उपकरण के लिए शिविर लगा चिह्नित किए जाएंगे दिव्यांग, अलग-अलग तिथियों में लगाए जाएंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: उपकरण के लिए शिविर लगा चिह्नित किए जाएंगे दिव्यांग, अलग-अलग तिथियों में लगाए जाएंगे शिविर
Tue, 22 Jun 2021 05:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Jun 2021 05:05 PM IST
सार
जरूरत के मुताबिक, चिह्नित दिव्यांगों को विभिन्न सहायक उपकरण दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के दिव्यांगों को चिह्नित कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, 23 से 29 जून तक ब्लॉकों में शिविर का आयोजन करेगा। चिह्नित दिव्यांगों को उनकी जरूरत के मुताबिक, विभिन्न सहायक उपकरण जैसे ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, एमआर किट, स्मार्ट केन दी जाएगी।
इसके अलावा जिनके हाथ-पैर कटे हों, उनके लिए कृत्रिम पैर, हाथ, कैलिपर्स भी प्रदान किए जाएंगे। चिह्नित दिव्यांगों को पंजीकृत यूडीआई कार्ड भी बनाया जाएगा। 23 जून से शुरू होने वाला शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। 29 जून को सदर क्षेत्र में जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र सीतापुर नेत्र अस्पताल में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
जिला दिव्यांग अधिकारी नीतिन सिंह ने बताया कि दिव्यांग जन शिविर में विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए दिव्यांग पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन पंजीकरण के लिए दिव्यांगता प्रमाण (सीएमओ द्वारा निर्गत न्यूनतम 40 प्रतिशत), आय प्रमाण (तहसील/ग्राम प्रधान/सांसद/महापौर/चेयरमैन/विधायक/सभासद द्वारा निर्गत होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के लिए आय 46080 वार्षिक और शहरी क्षेत्र के लिए 56460 वार्षिक तक होनी चाहिए। पंजीकरण के लिए वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड आदि प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि का अंकन हो और दो फोटो लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इन ब्लॉकों में लगेगा शिविर
23 जून: विकास खंड उरुवा, बेलघाट, कौड़ीराम, गगहा।
24 जून: विकास खंड सहजनवां, गोला, बड़हलगंज एवं बांसगांव
25 जून: विकास खंड कैंपिंयरगंज, पिपरौली, पाली एवं खजनी
26 जून: विकास खंड जंगल कौड़िया, ब्रह्मपुर, सरदारनगर एवं खोराबार
28 जून: विकास खंड पिपराइच, भटहट एवं चरगांवा
29 जून : तहसील सदर, जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र, सीतापुर नेत्र अस्पताल