{"_id":"6aa9b58541b7af4f07019e17","slug":"director-general-reviews-shortcomings-and-patient-amenities-issues-directives-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1063-1452632-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महानिदेशक ने जाना कमियों और मरीज सुविधाओं का हाल, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महानिदेशक ने जाना कमियों और मरीज सुविधाओं का हाल, दिए निर्देश
Wed, 16 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
भटहट। आयुष विभाग के महानिदेशक गौरीशंकर प्रियदर्शी ने मंगलवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कमियों के साथ ही मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास में जो बाधाएं आ रही हैं उन्हें जल्द दूर किया जाएगा।
परिसर में सबसे पहले वे दवा वितरण केंद्र पहुंचे। वहां दवाओं के स्टॉक और वितरण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शल्य चिकित्सा कक्ष में पहुंचे। कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि क्षार विधि से अब तक करीब 200 मरीजों का भगंदर व बवासीर का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। लैब में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यहां कम पैसे में जांच की जाती है। हेल्थ एटीएम से 20 सेकंड में 20 प्रकार की जांच की जाती है। इसके बाद महानिदेशक ने एक-एक कर छह अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया।
उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रेक्षागृह और लिफ्ट का कार्य अब तक पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से जल्द इन परियोजनाओं को पूरा कराने के निर्देश दिए।