फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Direct flights from Gorakhpur will start again for Bengaluru from today

आज से बेंगलुरु के लिए फिर शुरू होगी गोरखपुर से सीधी उड़ान, जानिए क्या है शेड्यूल

Fri, 22 Jan 2021 12:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Jan 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Direct flights from Gorakhpur will start again for Bengaluru from today
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए शुक्रवार से सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से गोरखपुर एवं उसके आस-पास के लोगों विशेषकर बेंगलुरु में रहकर पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा। वर्तमान में उन्हें बेंगलुरु के लिए लखनऊ, दिल्ली या दूसरे जगहों से फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। ट्रेन से इस सफर में करीब 40 घंटे लग जाते हैं।

विज्ञापन


नए साल पर गोरखपुर एवं उसके आस-पास के जिलों के तमाम लोगों को यहयादगार तोहफा, सांसद रवि किशन की पहल और एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई की सक्रियता से मिला है। विमान कंपनी इंडिगो 180 सीट की क्षमता वाले एयरबस की सेवा गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए शुरू कर रही है। बेंगलुरु से यह विमान सुबह 8:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट लैंड करेगा और फिर 45 मिनट बाद सुबह 9:15 बजे यहां से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


गोरखपुर से अब उड़ानों की संख्या पहुंची 10
इस सेवा के शुरू होने के साथ ही अब गोरखपुर से उड़ानों की कुल संख्या 10 हो जाएगी।  इनमें दिल्ली-मुंबई के लिए तीन-तीन और हैदराबाद, प्रयागराज, कोलकाता के लिए एक-एक उड़ान शामिल है। दसवीं उड़ान बेंगलुरु के लिए शुरू हो रही है। जल्द ही चेन्नई, पुणे और अहमदाबाद के लिए भी विमान सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इसे लेकर प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर बाजपेई का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। कई जरूरी संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ और शहरों के लिए उड़ाने भी शुरू की जाएंगी। इस दिशा में प्रयास चल रहा है।  

 

30 नवंबर 2019 को बंद हुई थी बेंगलुरु की हवाई सेवा

विमान कंपनी इंडिगो ने सात जनवरी 2019 को गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू की थी। मगर तकनीकी वजहों से 30 नवंबर 2019 को विमान कंपनी ने बेंगलुरु की उड़ान बंद कर दी थी। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि विमान, मरम्मत के लिए भेजा गया। इसके बाद यह सेवा शुरू नहीं हो सकी। बता दें कि बेंगलुरु आने-जाने वाले यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट से कोलकाता या हैदराबाद होते हुए आते-जाते हैं। इससे काफी समय और धन खर्च होता है।

गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने कहा कि 22 जनवरी से गोरखपुर से बंगलूरू के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौसम ने साथ दिया तो तय समय पर पहली उड़ान होगी। जल्द ही चेन्नई और अहमदाबाद के लिए भी विमान सेवा शुरू करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए जरूरी संसाधनों का बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed