{"_id":"69f270cd11e6898b2f0855b6","slug":"dinesh-was-elected-regional-president-of-up-roadways-employees-union-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1304790-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने गए दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने गए दिनेश
Thu, 30 Apr 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन, उत्तर प्रदेश के आगामी मई में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय चुनाव क्षेत्रीय कार्यशाला सेवा प्रबंधक कार्यालय पर बुधवार को हुआ। चुनाव में एक बार फिर दिनेश मणि मिश्रा को 22वीं बार निर्विरोध क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ राजेश कुमार पांडेय को क्षेत्रीय मंत्री निर्वाचित किया गया।
चुनाव में उप क्षेत्रीय मंत्री पद पर अजय कुमार पांडेय और मनोज चंद, उपाध्यक्ष पद पर संजय तिवारी और अमरमणि पांडेय, संगठन मंत्री पद पर दिनेश कुमार दुबे और कोषाध्यक्ष पद पर राधा रमन निर्वाचित हुए। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव होने से यूनियन में एकजुटता का संदेश गया। निर्वाचन के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश मणि मिश्रा ने बताया कि 30 अप्रैल को रावतपुर, कानपुर स्थित उप केंद्रीय कार्यालय में प्रांतीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष और मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में मई माह में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की रूपरेखा तय की जाएगी। वहीं, क्षेत्रीय मंत्री राजेश कुमार पांडेय ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन