{"_id":"61d589d3d0701e3f9a7a7f8d","slug":"dilip-pandey-belipar-and-jayant-singh-gagaha-became-new-thaneda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दिलीप पांडेय बेलीपार और जयंत सिंह गगहा के बने नए थानेदार, इस वजह से बदला कार्यक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दिलीप पांडेय बेलीपार और जयंत सिंह गगहा के बने नए थानेदार, इस वजह से बदला कार्यक्षेत्र
Wed, 05 Jan 2022 05:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:36 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर जाकर कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर एसएसपी डॉ. विपिन कुमार ताडा ने मंगलवार की देर रात पांच इंस्पेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। चार को नई जगह की थानेदारी दी गई तो वहीं एक को अपराध शाखा में भेज दिया गया। दिलीप पांडेय को बेलीपार और जंयत सिंह को गगहा का नया थानेदार बनाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अपराध शाखा में तैनात रहे दिलीप कुमार पांडेय को बेलीपार की थानेदारी दी गई है। बेलीपार में रहे जयंत कुमार सिंह को गगहा की थानेदारी दी गई है। गगहा में तैनात रहे अमित कुमार दुबे को गुलरिहा का नया थानेदार बनाया गया है।
विज्ञापन
सुबोध कुमार को पुलिस लाइंस से चौरीचौरा का नया थानेदार बनाया गया है। यहां पर तैनात रहे श्याम बहादुर सिंह को अपराध शाखा में भेजा गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर जाकर कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन