फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Digi locker account activated in Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय: आसानी से होगा सत्यापन, दस्तावेजों के गायब होने का नहीं होगा डर

Sat, 25 Dec 2021 05:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Dec 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Digi locker account activated in Gorakhpur University
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्याथियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन में परेशानी नहीं होगी। साथ ही अब प्रमाणपत्रों को साथ लेकर जाना भी नहीं पड़ेगा। विश्वविद्यालय का डीजी लॉकर एकाउंट सक्रिय हो गया है। वर्ष 2020 की समस्त डिग्रियां डीजी लॉकर पर अपलोड भी कर दी गई है।

विज्ञापन


अभी तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन में महीनों लग जाते थे। वहीं अंक पत्र व प्रमाणपत्र को कहीं ले जाने में गायब होने का खतरा रहता था। शासन के निर्देश पर अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी डिजिलॉकर एकाउंट को सक्रिय कर दिया है। इस पहल से नैक मूल्यांकन में भी विश्वविद्यालय प्रशासन को लाभ मिलेगा। शैक्षिक प्रमाण पत्रों के डिजिटलाईजेशन पर सरकार का फोकस है।

विज्ञापन

डिजीलॉकर अकाउंट खोलने में आधार कार्ड अनिवार्य

डिजिटल लॉकर विद्यार्थियों का वर्चुअल लॉकर है। इसका इस्तेमाल कर अपने दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। डिजीलॉकर में एक अकाउंट खोलना होगा, जिसके लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस डिजीलॉकर में डीएल यानी ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि तो स्टोर कर ही सकते हैं, इनके अलावा सरकारी प्रमाण-पत्र भी स्टोर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed