फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DIG Gorakhpur received a threatening call at midnight; police apprehended a teenager based on location tracking.

Gorakhpur News: डीआईजी को कॉल कर गोरखनाथ मंदिर और सीएम को बम से उड़ाने की दी धमकी

Wed, 01 Jul 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
DIG Gorakhpur received a threatening call at midnight; police apprehended a teenager based on location tracking.
गोरखपुर। शहर में सोमवार देर रात उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब डीआईजी गोरखपुर के मोबाइल पर फोन कर गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और फोन करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन के आधार पर गोरखपुर और पटहेरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार भोर में धमकी देने वाले को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव निवासी 15 वर्षीय अंशु खरवार के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे अंशु ने डीआईजी गोरखपुर को फोन कर गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की बात कही थी। धमकी मिलते ही अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। इंस्पेक्टर नीरज राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन पटहेरवा थाना क्षेत्र में मिलने के बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे टीम वहां पहुंची। गोरखपुर और पटहेरवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी गोरखपुर एस चनप्पा के अनुसार, कॉल करने वाला किशोर नशे का भी आदी है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। धमकी भरे फोन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed