फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   died Man Corona positive got in Kushinagar

कुशीनगर में मृतक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिले में कोरोना से दूसरी मौत

Sun, 24 May 2020 04:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 May 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
died Man Corona positive got in Kushinagar
coronavirus death - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक शख्स की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में यह कोरोना से दूसरी मौत है। मृतक 13 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आया था। इसे लेकर जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है।
विज्ञापन


मृतक कप्तानगंज क्षेत्र के घोघरा गांव का निवासी था। इसकी तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को उसकी सैंपल रिपोर्ट पॉजीटिव आई। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले पिछले रविवार को भी मुंबई से आए एक व्यक्ति की मौत के बाद उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed