{"_id":"696be82f97a729ab04086b25","slug":"dibrugarh-gomtinagar-amrit-bharat-inauguration-special-train-will-run-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1200980-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज चलेगी डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज चलेगी डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
गोरखपुर। डिब्रूगढ़ से शक्तिपीठ मां कामाख्या होकर गोरखपुर, अयोध्या धाम के रास्ते गोमतीनगर (लखनऊ) तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में हरी झंडी दिखाकर करेंगे। पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी और इसका नियमित संचालन जल्द शुरू होगा। इस ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़ से सुबह 11 बजे चलेगी। यह ट्रेन मोराणहाट, सिमालगुड़ी, मरियानी, फरकाटिंग, दीमापुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर होकर सोमवार को गोरखपुर से रात 12:45 बजे छूटकर खलीलाबाद, मनकापुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट होकर गोमतीनगर सुबह नौ बजे पहुंचेगी। सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेन में सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में तुरंत ब्रेक लग सके। यह ट्रेन कवच सिस्टम से युक्त है।