फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dial 112 Policemen suspended in Gorakhpur

यूपी: डायल 112 की गाड़ी नाले में गिराई, फोन बंदकर भागा, अब निलंबित हुआ सिपाही

Tue, 13 Apr 2021 12:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Apr 2021 12:57 PM IST
सार

  • पीआरवी चालक पर कैंट थाने में केस दर्ज, निलंबित
  • ड्यूटी स्थल पर न पहुंचने व गाड़ी को नाले में गिराने का है आरोप

 

विज्ञापन
Dial 112 Policemen suspended in Gorakhpur
डायल 112 की पीआरवी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में डायल 112 के पीआरवी 0320 के चालक सिपाही राजेश यादव के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही एसएसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिपाही राजेश यादव डायल 112 की पीआरवी 0320 गाड़ी का चालक था। उसे बीते 11 अप्रैल को गाड़ी बनवाने के लिए पार्क रोड स्थित अंसारी ट्रैक्टर्स पर भेजा गया। वह गाड़ी बनवाकर पुलिस लाइंस के एमटी शाखा में दोपहर एक बजे पहुंचा।
विज्ञापन


वहां गाड़ी का निरीक्षण करने के बाद शाहपुर के बेस स्टेशन पर उन्हें ड्यूटी करने के लिए पीआरवी के साथ भेजा गया और कहा गया कि वहां वर्तमान में जो रिजर्ब पीआरवी 0360 तैनात है उसे मुक्त करिए। लेकिन राजेश यादव गाड़ी लेकर शाहपुर बेस स्टेशन नहीं पहुंचा और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गाड़ी को पुलिस लाइंस के चुनाव सेल के कार्यालय के पास नाले में गिरा दिया। जिससे पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वह पीआरवी वाहन छोड़कर भाग गया तथा कंट्रोल रूम को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कंट्रोल रूम से पीआरवी 0320 के बारे में खोजबीन शुरू हुई। सिपाही राजेश यादव का फोन भी बंद हो गया। बाद में पता चला कि गाड़ी उक्त जगह पर नाले में गिरी हुई है। जिसके बाद कंट्रोल रूम द्वारा दूसरे चालक सिपाही रामदुर्गेश को भेजा गया और किसी तरह गाड़ी को नाले से निकलवाकर बेस स्टेशन शाहपुर लाया गया।


इसके बाद आरक्षी चालक राजेश यादव को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, गैरजिम्मेदाराना, मनमानेपूर्ण आचरण, उदासीनता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया और विभागीय जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed