फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dhuriapar Industrial Township will be settled in about 8385 acres

खुशखबर: करीब 8385 एकड़ में बसेगी धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मास्टर प्लान व अंतरिम रिपोर्ट तैयार

Thu, 01 Sep 2022 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Sep 2022 01:26 PM IST
सार

गीडा प्रशासन की योजना धुरियापार को ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर गीडा बनाने की है। इसके अंतर्गत धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही आवासीय, व्यवसायिक, संस्थागत, परिवहन व अन्य सेक्टर के लिए भी सुविधाजनक प्रावधान किए गए हैं।

 

विज्ञापन
Dhuriapar Industrial Township will be settled in about 8385 acres
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर में करीब 8385 एकड़ में धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनेगी। इसकी अंतरिम रिपोर्ट एवं मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) इसे सैटेलाइट इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करेगा।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के सीईओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन अग्रवाल ने इसका प्रेजेंटेशन दिया। दरअसल, दक्षिणांचल की पहचान अति पिछड़े क्षेत्र के रूप में होती है। लेकिन आने वाले दिनों में इस क्षेत्र की पहचान गोरखपुर के नए औद्योगिक क्षेत्र के गेटवे के रूप में होगी। बीते पांच सालों में देश-दुनिया के कई निवेशकों का रुझान गोरखपुर की तरफ देखते हुए सीएम योगी की मंशा धुरियापार क्षेत्र को सैटेलाइट इंडस्ट्रियल हब बनाने की है।
विज्ञापन


टाउनशिप में 18 गांवों को किया जाएगा अधिसूचित
मुख्यमंत्री के सामने पेश किए गए प्रेजेंटेशन में गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इंडस्ट्रियल टाउनशिप की स्थापना के लिए धुरियापार क्षेत्र के अंतर्गत 18 ग्रामों को अधिसूचित किया गया है। गीडा की तरफ से नामित संस्था द्वारा इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए प्री ड्राफ्ट मास्टर प्लान व तैयार किया जा चुका है। प्लान के अनुरूप अंतरिम रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। मास्टर प्लान के मुताबिक इस टाउनशिप का क्षेत्रफल 8385 एकड़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर गीडा बनाने की योजना

गीडा प्रशासन की योजना धुरियापार को ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर गीडा बनाने की है। इसके अंतर्गत धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही आवासीय, व्यवसायिक, संस्थागत, परिवहन व अन्य सेक्टर के लिए भी सुविधाजनक प्रावधान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने का दिया निर्देश
प्रेजेंटेशन देखने के बाद मुख्यमंत्री ने सीईओ गीडा को निर्देशित किया कि इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि धुरियापार क्षेत्र में जमीनों का एक हिस्सा ऊसर प्रकृति का है। किसानों को इन जमीनों का भरपूर मूल्य प्राप्त होगा और ऊसर धरती पर औद्योगिक विकास के माध्यम से रोजगार और खुशहाली की फसल लहलहाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार रामजानकी मार्ग का भी कायाकल्प कर रही है। इस मार्ग को सनातन आस्था व संस्कृति के साथ ही रोजगार के नए अवसरों से भी जोड़ा जाएगा।

युवाओं के रोजगार का जरिया बनेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर के दक्षिणांचल के औद्योगिक विकास को लेकर योगी सरकार काफी संजीदा है। धुरियापार में बनने के बाद से ही बंद पड़ी चीनी मिल के कुछ हिस्से में इंडियन ऑयल की तरफ से कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट बन रहा है। यह प्लांट बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार का जरिया भी बनेगा। इस प्लांट के साथ धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के मूर्त रूप में आने के बाद इस क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा।

इन गांवों को किया गया अधिसूचित
गौखास, हरपुर तप्पा चानपार, बाथ बुजुर्ग काश्तकाशी नायक, मठदुर्वाशा, घड़ारी कास्तसुवंश दुबे, चाडी, भिसमपट्टी दोदापार, दिघरूआ, सकरदेइया, परसा बुजुर्ग, दुबरीपुरा बाथ खुर्द, पुरादयाल, बरपार माफी, धौराहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed