{"_id":"66bd8ba04ae5342e85067c7b","slug":"dgp-honored-gorakhpur-s-sp-city-and-co-cantt-with-a-medal-2024-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: डीजीपी ने गोरखपुर SP City को गोल्ड, CO Cantt को सिल्वर मेडल से किया सम्मानित, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान: डीजीपी ने गोरखपुर SP City को गोल्ड, CO Cantt को सिल्वर मेडल से किया सम्मानित, जानें क्या है वजह
Thu, 15 Aug 2024 10:31 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 15 Aug 2024 10:31 AM IST
सार
पुलिस महानिदेशक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। वहीं सीओ कैंट अंशिका वर्मा, गुलरिहा थानेदार शशिभूषण राय व कैंट थाने में तैनात आरक्षी संजीत यादव को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया है। एसपी सिटी का चार्ज संभालने के बाद माफिया और जालसाजों पर लगाम लगाने का काम किया। आईपीएस अंशिका वर्मा ने सीओ कैंट का कार्यभार ग्रहण करते हुए कम समय से बड़े से बड़े मामलों का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व सीओ कैंट अंशिका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस महानिदेशक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। वहीं सीओ कैंट अंशिका वर्मा, गुलरिहा थानेदार शशिभूषण राय व कैंट थाने में तैनात आरक्षी संजीत यादव को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण के दौरान सभी को उच्चाधिकारियों द्वारा मेडल पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
ढाई वर्ष पहले एसपी सिटी का चार्ज संभालने के बाद कृष्ण कुमार बिश्नोई ने माफिया और जालसाजों पर लगाम लगाने का काम किया। बीते वर्ष भी एसपी सिटी को सिल्वर मेडल मिला था।
विज्ञापन
आईपीएस अंशिका वर्मा ने सीओ कैंट का कार्यभार ग्रहण करते हुए कम समय से बड़े से बड़े मामलों का पर्दाफाश किया है। इसी सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें सिल्वर मेडल दिया गया है। वहीं गुलरिहा थानेदार शशिभूषण राय को भी इस बार सिल्वर मेडल दिया गया है।
विज्ञापन
अलग-अलग थानों पर प्रभारी रहते हुए शशीभूषण राय ने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया तो घटना होने पर कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर अपराधियों को जेल भिजवाया। वहीं कैंट थाने पर तैनात अजीत यादव को सीसी कैमरा के नाम से जाना जाता है। घटना होने या सामान गायब होने पर अधिकारी से लेकर थानेदार तक अजीत पर भरोसा करते है।