फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devotees took out procession in Bansi

Gorakhpur News: डीडीयू में अधूरा जारी हुआ परिणाम...अंकपत्र लेकर भटक रहे विद्यार्थी

Tue, 23 Jul 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees took out procession in Bansi
सेमेस्टर परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों को हो रही समस्या
विज्ञापन

कई विद्यार्थियों का माइनर विषय का नंबर नहीं चढ़ा

विश्वविद्यालय परिसर से लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इन दिनों स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम तो जारी हो गए हैं, लेकिन इसके साथ ही विद्यार्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बहुत सारे विद्यार्थियों का अधूरा परिणाम जारी हुआ है, जिसकी वजह से वह एक से दूसरे विभाग में भटक रहे हैं।
विश्वविद्यालय ने परास्नातक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम जून में ही जारी कर दिए थे। जुलाई में स्नातक के परिणाम भी आने शुरू हो गए, लेकिन परिणाम के साथ ही समस्याएं भी शुरू हो गईं। जिन विद्यार्थियों के रिजल्ट पर आईएनसी (इन्कंप्लीट) लिखा है वह अपने विभाग से लेकर परीक्षा विभाग का चक्कर काटने लगे। किसी का एक विषय में अंक नहीं चढ़ा तो किसी को अनुपस्थित दिखा रहा है। बहुत सारे पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का माइनर विषय का अंक नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन

परीक्षा विभाग में आ रहे आवेदन
अधूरे परिणाम को लेकर परीक्षा विभाग में रोजाना काफी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। इस समस्या से हजारों छात्र-छात्राएं परेशान हैं। इसमें विश्वविद्यालय परिसर से लेकर संबद्ध कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हैं। कुछ विद्यार्थियों के साथ यह भी हो रहा कि विभाग के शिक्षक बोल रहे अंक नहीं चढ़े तो परीक्षा विभाग में जाओ। परीक्षा विभाग बता देता है कि विभाग से अंक नहीं आए इसीलिए अधूरा परिणाम जारी हो गया है। ऐसे में विद्यार्थी सोच में पड़ जाते हैं कि आखिरकार वे जाएं तो जाएं कहां? हालांकि, परीक्षा विभाग में प्रार्थनापत्र देेने के बाद विभाग उसे 24 से 48 घंटे के अंदर परिणाम को अपडेट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले विद्यार्थी
परीक्षा परिणाम अधूरा जारी हो गया था। इसे ठीक कराने के लिए एक हफ्ते तक चक्कर काटे। इस दौरान एक विभाग दूसरे विभाग में जाने के लिए टालता रहा। समस्या समाधान के लिए सिंगल विंडो हो चाहिए।
- नीरज शुक्ला

सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम आने के बाद से ही परेशान हूं। एक विषय का नंबर नहीं चढ़ा है। परिणाम अधूरा जारी हो गया है। समझ में नहीं आ रहा, यह कैसे ठीक होगा।

- अनिकेत भारती
जिस भी विद्यार्थी के परीक्षा परिणाम में कोई त्रुटि है, वह प्रार्थनापत्र परीक्षा विभाग में जमा कर दें। उनका परिणाम अपडेट हो जाएगा। इस तरह की समस्याओं के लिए विद्यार्थियों को परेशान न होना पड़े इसके लिए जल्द ही पोर्टल पर एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे घर बैठे विद्यार्थियों की समस्या दूर हो सके।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed