{"_id":"65aefc765f5f2a23c60dab66","slug":"devotees-started-cheering-as-soon-as-they-saw-the-idol-of-shri-ram-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-442189-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: श्रीराम की मूर्ति देखते ही श्रद्धालु लगाने लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: श्रीराम की मूर्ति देखते ही श्रद्धालु लगाने लगे जयकारे
विज्ञापन
- रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म पर लोगों ने टेलीविजन पर देखा सीधा प्रसारण
- दोपहर में बंटा प्रसाद, फूटे पटाखे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अयोध्या में श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सीधा प्रसारण किया गया। प्लेटफार्म पर लगे टीवी सेट के आगे खड़े श्रद्धालु यात्रियों ने जैसे ही मूर्ति की पहली तस्वीर देखी, जय श्रीराम का जयघोष करने लगे। रेलवे स्टेशन रोड पर पटाखे फूटने लगे और प्रसाद का वितरण शुरू हो गया।
प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री प्रतीक्षालय में बड़ी संख्या में यात्री टीवी सेट के सामने खड़े थे। जनरल काउंटर के हाल में लगे टीवी सेट के चारों तरफ से श्रद्धालु अयोध्या में चल रहे कार्यक्रम को देख रहे थे। प्लेटफार्म नंबर दो पर आरपीएफ थाने के सामने लगी टीवी के आगे भी तमाम श्रद्धालु खड़े थे। इसी दौरान काठगोदाम ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो श्रद्धालुओं का जयघोष और तेज होता चला गया। ट्रेन में बैठे यात्री भी श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे।
00
नमस्ते नहीं जय सियाराम बोलिए
स्टेशन परिसर में दिल्ली जाने के लिए परिवार समेत पहुंचे विरेंद्र प्रजापति ने छोड़ने आए मित्रों काे नमस्ते की जगह जय सियाराम कहा तो अगल-बगल वाले भी मुस्कुराते निकल गए। गेट नंबर दो के सामने एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह देख रहे लोग भी जय सियाराम बोल रहे थे। यहां खड़े महेंद्र का कहना था कि अब तो नमस्ते की जगह जय सियाराम ही बोला जाएगा। इससे अपनी संस्कृति का आभास होता है।