{"_id":"64e300f6cf4a5061f10fe2ab","slug":"devotees-crowd-reached-in-shiva-temples-on-seventh-monday-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: सातवें सोमवार को हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय, जल चढ़ाकर भक्तों ने भगवान शिव को किया प्रसन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: सातवें सोमवार को हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय, जल चढ़ाकर भक्तों ने भगवान शिव को किया प्रसन्न
Mon, 21 Aug 2023 02:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:14 PM IST
सार
कूड़घाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष शिवपूजन तिवारी ने बताया कि करीब 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। यही हाल राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर का रहा। मंदिर के पुजारी रमानंद के अनुसार यहां करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
sawan 2023
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सावन मास के सातवें सोमवार पर महानगर के सभी शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन कर उन्हें प्रसन्न किया। पूरे दिन हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन
सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में शिवालयों के बाहर भक्तों की कतार लगने लगी थी। सुबह चार बजे पुजारियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद शिवालयों के कपाट लिए खोल दिए। इसके बाद पूरे दिन श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
महादेव झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर सहित लगभग सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को भांग धतूरा, बेलपत्र, श्वेत मदार पुष्प,गन्ना आदि अर्पित करने के बाद दूध या जल से अभिषेक किया।
विज्ञापन
Trending Videos
कूड़घाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष शिवपूजन तिवारी ने बताया कि करीब 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। यही हाल राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर का रहा। मंदिर के पुजारी रमानंद के अनुसार यहां करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।
इसके अलावा अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर शिव मंदिर, जाफरा बाजार स्थित शिवाला, मेडिकल कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर, मोहद्दीपुर गोपाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भीड़ रही।
इसके अलावा अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर शिव मंदिर, जाफरा बाजार स्थित शिवाला, मेडिकल कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर, मोहद्दीपुर गोपाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भीड़ रही।