{"_id":"65ff6013edf402106409f34d","slug":"devotee-prahlads-procession-will-be-taken-out-before-holika-dahan-chief-minister-will-participate-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-506584-2024-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होलिका दहन से पहले आज निकलेगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा, मुख्यमंत्री होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होलिका दहन से पहले आज निकलेगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
Sun, 24 Mar 2024 10:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:20 AM IST
सार
कमेटी के संदीप वर्मा ने बताया कि ये हमारा सौभाग्य है कि प्रतिवर्ष सीएम होलिका दहन से पहले कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। इस बार भी कमेटी की तरफ से उनके पास जाकर अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
पिछले वर्ष जुलूस निकलने से पहले पांडेयहाता कमेटी की तरफ से सीएम को सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
गोरखपुर में होलिका दहन रविवार की रात 10: 27 के बाद होगी। इससे पहले दोपहर तीन बजे से पांडेय हाता से भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वहीं होली मंगलवार को मनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवान नृसिंह की शोभायात्रा का आरंभ करेंगे। उस दौरान फूलों की होली खेली जाएगी। जिला प्रशासन ने भी मंगलवार के लिए होली का अवकाश घोषित किया है।
वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार, 24 मार्च को चतुर्दशी तिथि का मान सुबह 9:23 बजे तक है। इसके पश्चात पूर्णिमा तिथि है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 7: 18 बजे, पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और वृद्धि योग और छत्र नामक औदायिक योग है।
विज्ञापन
दूसरे दिन यानी 25 मार्च को पूर्णिमा दिन में 11 बजकर 31 मिनट तक है। शास्त्र के अनुसार, होलिका का पूजन और दहन पूर्णिमा कालिन भद्रा रहित समय में किया जाता है। पूर्णिमा तिथि के पहले भद्रा रहती है।
भद्रा की स्थिति 24 मार्च को सुबह नौ बजकर 23 मिनट से रात को 10 बजकर 28 मिनट तक है। ऐसे में 24 मार्च को रात में 10 बजकर 28 मिनट के बाद और दूसरे दिन सूर्योदय के पहले कभी भी होलिका का पूजन और दहन किया जा सकता है। 25 मार्च को उदयातिथि में चैत्र मास की प्रतिपदा का मान नहीं होने से होली 26 मार्च को मनाई जाएगी।
कमेटी के संदीप वर्मा ने बताया कि ये हमारा सौभाग्य है कि प्रतिवर्ष सीएम होलिका दहन से पहले कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। इस बार भी कमेटी की तरफ से उनके पास जाकर अनुरोध किया गया था। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की थी।
ऐसे करें होलिका दहन
पंडित शरद चंद्र मिश्र और ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुभ मुहूर्त में स्नानादि के बाद होलिका दहन के समय दाहिने हाथ में जल, चंदन, अक्षत, द्रव्य आदि लेकर संकल्प करें। संकल्प करके किसी पेड़ की डाली को आरोपण कर उसके चारों ओर सूखी लकड़ी, कंडे, सूखा पुआल व झाड़-झंखाड़ रखें और होलिका का ध्यान करें।
इसके बाद षोडशोपचार पूजन कर प्रार्थना करें। फिर अछूत कहे जाने वाले व्यक्ति के घर से अथवा प्रसूतिका स्त्री के घर से अग्नि मंगाकर या न उपलब्ध होने पर वहीं अग्नि प्रज्वलित कर होलिका जलाएं। इसके बाद अबीर-गुलाल उड़ाकर होली पर्व की शुरुआत करें।
आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलेगी शोभायात्रा
महानगर के पांडेयहाता से अपराह्न तीन बजे से भक्त प्रहलाद की शोभा यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में निकाली जाएगी।
होलिका दहन समिति के महामंत्री रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार फूलों के होली के साथ-साथ राम मंदिर पर विशेष झांकी, काशी की प्रसिद्ध मशान की होली के साथ ही बरसाने की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। बताया कि शोभा यात्रा में बग्गी, डीजे के साथ ही कई झांकियां शामिल होंगी।
लालडिग्गी में होगी आरएसएस की होली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन 24 मार्च को सुबह 7:30 बजे लालडिग्गी पार्क में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मनोज जालान ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे तक चलेगा। इसमें गायकों के द्वारा होली के गीत और फूलों की होली खेली जाएगी। अंत में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।