{"_id":"612b665a8ebc3e7a0c01823b","slug":"devotee-from-madhya-pradesh-dies-after-being-hit-by-truck-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मध्य प्रदेश के श्रद्धालु की ट्रक की चपेट में आने मौत, अयोध्या आए थे दर्शन करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: मध्य प्रदेश के श्रद्धालु की ट्रक की चपेट में आने मौत, अयोध्या आए थे दर्शन करने
Sun, 29 Aug 2021 04:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Aug 2021 04:20 PM IST
सार
अयोध्या दर्शन को आए थे राज बहोर, रास्ता भटक पहुंचे थे छावनी के खतम सराय
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या दर्शन को आए मध्य प्रदेश के श्रद्धालु की रविवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रास्ता भटक कर छावनी पहुंचे थे, और पैदल ही अयोध्या वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश से श्रद्धालुओं की बस शनिवार को अयोध्या पहुंची थी। उसमें सवार 45 वर्षीय राज बहोर कुसवाहा पुत्र धर्मदास कुसवाहा निवासी ग्राम उमरिया, थाना गुढ़, जिला रीवा मध्य प्रदेश रात के अंधेरे में भटक कर पैदल ही जिले के विक्रमजोत थाना क्षेत्र के खतमसराय चौराहे के समीप पहुंच गए।
विज्ञापन
रविवार की सुबह बस्ती-अयोध्या लेन पर उल्टी दिशा में जाते समय श्रद्धालु सामने से आए एक अज्ञात ट्रक के पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की सूचना पर पहुंचे, विक्रमजोत चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर घर पर सूचित दिया गया है। जहां पता चला कि यात्रा पर गए हैं। शुक्रवार को अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर यात्रियों की बसों को हटाया गया था।
इससे वह भटक कर रास्ता भूल कर पैदल खतमसराय तक चले आए थे। बस चालक को खबर कर दी गई है। मृतक के सहयोगी भी मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अयोध्या दर्शन को आए थे राज बहोर, रास्ता भटक पहुंचे थे छावनी के खतम सराय