फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devendra Nishad appointed Senior Vice President of the State Congress.

Gorakhpur News: देवेंद्र निषाद बने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Sat, 03 Oct 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Devendra Nishad appointed Senior Vice President of the State Congress.
- गोरखपुर के बिस्टौली निवासी देवेंद्र निषाद को मिली प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन

- आराधना मिश्रा मोना प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
- कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, दी बधाई



गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में हुए संगठनात्मक बदलाव का असर गोरखपुर में भी दिखाई दिया है। बिस्टौली निवासी और पिछला विधानसभा चुनाव ग्रामीण क्षेत्र से लड़ चुके देवेंद्र कुमार निषाद को प्रदेश कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

देवेंद्र निषाद वर्तमान में फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं, महराजगंज निवासी आलोक प्रसाद को भी प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक प्रसाद पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं। इससे पहले वह प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने शुक्रवार को रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। आराधना मिश्रा मोना वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। अजय राय की जगह उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र निषाद समेत पूर्वांचल से जुड़े नेताओं को प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने इसे कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला कदम बताया। कांग्रेस नेता विश्वविजय सिंह, डॉ. सैय्यद जमाल अहमद, देवेंद्र कुमार निषाद धनुष, डॉ. सुरहिता करीम, निर्मला पासवान, दिलीप कुमार निषाद, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी और महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद समेत अन्य नेताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed