{"_id":"64e26857885a196a6f0920a4","slug":"development-authority-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-278787-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अलोकप्रिय संपत्तियों की कीमत घटाएगा जीडीए, बोर्ड में रखा जाएगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अलोकप्रिय संपत्तियों की कीमत घटाएगा जीडीए, बोर्ड में रखा जाएगा प्रस्ताव
Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जीडीए बोर्ड की बैठक 22 अगस्त को होगी। इसमें अलोकप्रिय संपत्तियों की कीमत घटाने सहित अन्य प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड की बैठक का एजेंडा तैयार किया जा रहा है।
जीडीए की ओर से अलोकप्रिय संपत्तियों की कीमत घटाने की तैयारी की गई है। इसमें गोलघर स्थित जीडीए टॉवर, वसुंधरा एन्क्लेव सहित अन्य व्यावसायिक व आवासीय संपत्तियों की बिक्री नहीं हो पा रही है। इन संपत्तियों की सूची तैयार कराई गई है। इनके निस्तारण के लिए जीडीए अधिकारी लगे हैं। इसके लिए इन संपत्तियों की कीमत कम की जाएगी। कीमत घटने के बाद नीलामी के जरिए इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही संपत्तियों की कीमत में हर साल होने वाली बढ़ोत्तरी दर को भी कम करने की तैयारी है। वर्तमान में आवासीय संपत्तियों की कीमत में हर साल 18 जबकि व्यावसायिक संपत्तियों की कीमत में 21 प्रतिशत की दर से वृद्धि होती है। जीडीए बोर्ड में नया प्रस्ताव पास होने के बाद आवासीय संपत्तियों पर 10 प्रतिशत और व्यावसायिक संपत्तियों पर 12 प्रतिशत की दर से वृद्धि होगी। इस संबंध में पूर्व में हुई बोर्ड की बैठक में एक मूल्यांकन समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने अवलोकन के बाद ब्याज दर कम करने की संस्तुति की है। समिति की इसी रिपोर्ट को बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा ताल फ्रंट, नया गोरखपुर, राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। सभी प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जीडीए बोर्ड की बैठक को लेकर तैयारी की जा रही है। इसमें अलोकप्रिय संपत्तियों की कीमत कम करने के साथ कई अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे।
-महेंद्र सिंह तंवर, जीडीए उपाध्यक्ष