{"_id":"65f73b0190ca17930e0078a4","slug":"develop-reading-habits-in-children-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-500018-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बच्चों में पढ़ने की आदतों का विकास करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बच्चों में पढ़ने की आदतों का विकास करें
Mon, 18 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि कहा कि लाइब्रेरी का मुख्य कार्य समाज में शिक्षा को प्रमोट करना है। आज के तकनीकी युग को देखते हुए लाइब्रेरी ऑटोमेशन आज के समय में बहुत जरूरी है। बच्चों में पढ़ने की आदतों का विकास किया जाना चाहिए।
वह गोरखपुर विश्वविद्यालय के केंद्रीय ग्रंथालय और राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन, कोलकाता के तत्वावधान में संवाद भवन में चल रहे राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे एवं अंतिम दिन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित रह रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी के संयोजक गोरखपुर विश्वविद्यालय के ग्रंथालयी डाॅ. विभाष कुमार मिश्र की ओर से स्वागत भाषण से हुआ।
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज के ग्रंथालयी डाॅ. बीके सिंह की ओर से दो दिवसीय सम्मेलन का समापन सारांश प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डाॅ. अश्विनी मिश्र ने कहा कि पब्लिक लाइब्रेरी को आज के बदले हुए परिवेश में बच्चों एवं पाठकों की जरूरत के अनुसार समृद्ध किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सम्मेलन में चार तकनीकी सत्र आयोजित हुए, जिसमें 50 से अधिक विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार शोधपत्रों के माध्यम से रखे। लगभग 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया। संगोष्ठी में गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने आभार ज्ञापित किया। संचालन समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य दीपेंद्र मोहन सिंह ने किया।