फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dev Diwali: Temples and lakes illuminated with lamps

देव दीपावली : दीपों से जगमगाए मंदिर व सरोवर

Mon, 27 Nov 2023 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dev Diwali: Temples and lakes illuminated with lamps
सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति द्वारा आयोजित देव दीपावली महोत्सव पर दीपदान करते श्
- सूर्यकुंड धाम, बेतियाहाता हनुमान मंदिर में मनाई गई देव दीपावली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। देव दीपावली रविवार की शाम श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु ने पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित करके देव दीपावली मनाई।
सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से धूमधाम के साथ देव दीपावली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शिव, भगवान गणेश और लक्ष्मी नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और शिवलिंग का अभिषेक किया गया। इसके बाद सूर्यकुंड धाम सरोवर पर दीपदान कर महाआरती की गई।
विज्ञापन

दीपों की रोशनी में जगमगाया सूर्यकुंड धाम अद्भुत छटा बिखेर रहा था। इस दौरान धाम के विभिन्न मंदिरों में भी दीप जलाए गए। वातावरण घंटा- घड़ियाल की आवाजों व सूर्यनारायण, लक्ष्मी नारायण और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने हाथों में दीप उठाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संयोजन समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पंडित सुनील मिश्रा, कनक लता मिश्रा, प्रणय कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम सेहरा, अमरनाथ कुशवाहा, मदन राजभर, मनोरमा देवी, श्यामा मिश्रा, बिंदु उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर में देव दीपावली मनाई गई। मंदिर परिसर दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। विश्व मोहन तिवारी ने बताया कि यहां 13 वर्षों से देव दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पंडित सावंत नारायण महंत, आनंद कर त्रिपाठी, रुदल शुक्ला, अखिलेश ओझा, रामकृष्ण मिश्रा, दिनेश सिंह, रोहित यादव, अंकित यादव, पंडित संजय मिश्रा, डॉ. मिथलेश तिवारी, विश्वजीत त्रिपाठी, योगेंन्द्र दुबे, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed