{"_id":"6a6917dcb4c5a4f7c606b668","slug":"design-being-prepared-for-a-water-police-outpost-at-ramgarh-tal-security-arrangements-to-be-strengthened-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1400625-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल में जल पुलिस चौकी के लिए तैयार हो रहा डिजाइन, मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल में जल पुलिस चौकी के लिए तैयार हो रहा डिजाइन, मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल में नौकायन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन ने बड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। अब ताल में संचालित सभी गतिविधियों की निगरानी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सक्षम कैमरों के माध्यम से की जाएगी। साथ ही, उसमें जल पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। जल पुलिस चौकी के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) डिजाइन तैयार कर रहा है।
एआई कैमरों की मदद से गति सीमा का उल्लंघन, असुरक्षित नौवहन, प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनाधिकृत प्रवेश समेत अन्य नियमों के उल्लंघन का वास्तविक समय में पता लगाया जा सकेगा। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया, बचाव कार्य और नियमों के अनुपालन की निगरानी के लिए रामगढ़ताल में जल पुलिस चौकी भी स्थापित की जाएगी। इससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।
दरअसल, रविवार रात रामगढ़ताल में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। जेटी के पास प्लेटफार्म नंबर चार और पांच से संचालित दो नावें आपस में टकरा गई थीं। प्लेटफार्म नंबर पांच से कुशीनगर से आए पर्यटकों का एक परिवार ताल भ्रमण के लिए नाव पर सवार हुआ था। नाव कुछ ही दूरी तय कर पाई थी कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही प्लेटफार्म नंबर चार की स्पीड बोट ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों नाव पर सवार करीब 15 लोग पानी में गिर गए। इस दौरान एक व्यक्ति का सिर नाव से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि रामगढ़ताल में एआई आधारित निगरानी और जल पुलिस चौकी स्थापित करने का फैसला लिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।