फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Desi casinos running in many other areas as well in gorakhpur

पुलिस बेखबर: गोरखपुर के कूड़ाघाट ही नहीं, शहर के कई और इलाकों में भी चल रहे देसी कसीनो

Fri, 11 Aug 2023 12:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 11 Aug 2023 12:11 PM IST
सार

जुए का एक अड्डा गोरखनाथ थाना क्षेत्र के पचपेड़वा के चौहान टोला में भी है। यहां दो सहयोगी इसे संचालित करवाते हैं। इसमें एक असलहे का तस्कर भी है और जेल भी जा चुका है। इस गिरोह के लोगों के बीच रुपयों के लेनदेन में एक बार गोली भी चल चुकी है। इसके बाद धंधे के व्यवस्थित कर दो संरक्षक अब चला रहे हैं।

विज्ञापन
Desi casinos running in many other areas as well in gorakhpur
कूड़ाघाट स्थिति कैसीनो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कूड़ाघाट ही नहीं, शहर के कई और इलाकों में भी काठमांडो की तर्ज पर देसी कसीनो धड़ल्ले से चल रहे हैं। हाल्सीगंज, पैडलेगंज, अंधियारीबाग जैसे शहर के कई इलाके हैं, जहां इस धंधे के सरगनाओं ने अपने घर में ही जुआखाना खोल रखा है। यहां एक दिन में लाखों के दांव लगाए जाते हैं। अब पुलिस अफसरों का ये कहना कि उनको इन देसी कसीनो के बारे में जानकारी ही नहीं, थोड़ा अजीब लगता है। यह पुलिस के खुफिया विंग पर भी सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन


सट्टेबाजी के धंधे में सक्रिय एक सूत्र के मुताबिक, शहर में देसी कसीनो का सबसे बड़ा अड्डा पैडलेगंज और कूड़ाघाट में है। इसके पहले कोतवाली इलाका इसके लिए बदनाम था। लेकिन अब यह अवैध धंधा शहर में कई इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी फैल गया है।
विज्ञापन


खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार में बड़े पैमाने पर यह धंधा चल रहा है। यहां पर दूर-दूर से सटोरी जुआ खेलने आते हैं। सूत्र बताते हैं कि इस अड्डे को इलाके के एक नेताजी चलाते हैं। यहां भी खेलने के लिए प्रति घंटे की दर से नाम ( कमीशन) देना होता है। इससे संरक्षक को रोजाना हजारों रुपये की कमाई हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर गंडक नहर में पलटी, दम घुटने से दो की मौत, एक लापता

जुए का एक अड्डा गोरखनाथ थाना क्षेत्र के पचपेड़वा के चौहान टोला में भी है। यहां दो सहयोगी इसे संचालित करवाते हैं। इसमें एक असलहे का तस्कर भी है और जेल भी जा चुका है। इस गिरोह के लोगों के बीच रुपयों के लेनदेन में एक बार गोली भी चल चुकी है। इसके बाद धंधे के व्यवस्थित कर दो संरक्षक अब चला रहे हैं। इसी तरह कूड़ाघाट में इस धंधे को चलाने वाला दो बार जेल भी जा चुका है। अवैध शराब के कारोबार में पुलिस और अन्य लोगों के बीच इसकी खासी पहुंच है।

शहर में जुआ या कैसीनो का एक अड्डा जटाशंकर पर भी है। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि यहां धंधा अभी परवान नहीं चढ़ सका है। इसके अलावा अंधियारीबाग के माधवपुर बंधे के पास भी जुआ का संचालन होता है। ये सभी शहर के बड़े केंद्र हैं। यहां रोजाना लाखों रुपये का वारा-न्यारा होता है।

इसे भी पढ़ें: काठमांडो बना गोरखपुर का कूड़ाघाट, देसी कैसीनो में लग रहे मोटे दांव

हाल्सीगंज: पहले करता था छोटे-मोटे अपराध, जेल से आया तो खोल लिया कसीनो

सूत्रों ने बताया कि हाल्सीगंज में पिछले कुछ दिनों पहले जेल से छूटकर बाहर आए एक मनबढ़ ने भी कसीनों की राह पकड़ ली है। बाजार के नए उम्र के लड़कों के अलावा कुछ उम्रदराज लोगों के साथ ये कसीनो का संचालन अपने घर पर ही करता है। आईपीएल के दौरान बाजार और रायगंज परिवार के कई लड़कों ने लाखों रुपये लगाकर अपना नुकसान कर लिया। सूत्र बताते हैं कि थाने पर भी शिकायत होने के बाद बड़ी पैरवी की वजह से मामला रफा दफा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed