फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy Registrar Bansgaon suspended for corruption in gorakhpur

गोरखपुर: भ्रष्टाचार के आरोप में उप निबंधक बांसगांव निलंबित, इनकी शिकायत पर हुई कार्रवाई

Fri, 11 Sep 2020 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Sep 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Deputy Registrar Bansgaon suspended for corruption in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अवैध रूप से धन वसूलने और बैनामे में लगने वाले स्टांप ड्यूटी में गड़बड़ी करने के आरोपों से घिरे बांसगांव के उप निबंधक विनोद कुमार गुप्ता को प्रदेश की महानिरीक्षक निबंधन (आईजी स्टांप) मिनिस्ती एस ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि तक के लिए उन्हें एआईजी स्टांप कार्यालय गोरखपुर से संबद्ध किया गया है। आईजी ने मामले की जांच डीआईजी गोरखपुर रामानंद सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन


सिविल बार एसोसिएशन बांसगांव के अध्यक्ष मान सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने नौ सितंबर को आईजी स्टांप से उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार ) की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उप निबंधक अवैध तरीके से धन वसूलने के साथ ही अभिलेखों में हेराफेरी और बैनामों में लगने वाली स्टांप ड्यूटी में गड़बड़ी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप के संबंध में साक्ष्य भी प्रस्तुत किए थे।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल की शिकायत पर ही आईजी ने उन्हें निलंबित करते हुए मामले की जांच डीआईजी स्टांप को सौंप दी। शिकायत करने वाले प्रतिनिधिमंडल में रणंजय सिंह और सुरेश सिंह भी शामिल हैं। निलंबन की कॉपी अमर उजाला के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि डीआईजी का कहना है कि उन्हें अभी मामले की पूरी जानकारी नहीं है। वह शहर से बाहर हैं। पहुंचने पर पत्रावली देखेंगे। इस संबंध में सब रजिस्ट्रार बांसगांव विनोद कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उनका फोन नहीं उठा। उनका जब भी पक्ष आएगा, उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed