फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy CM speaks at Amar Ujala's 'Doctors' Honour 2026' event in Gorakhpur

UP: गोरखपुर में बोले DCM ब्रजेश पाठक, कहा- पहले टैक्स के पैसे से सैफई में होता था नाच, आज विकास हो रहा

Sun, 19 Jul 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 02:55 AM IST
सार

डिप्टी सीएम शनिवार को अमर उजाला एवं विकास केजरीवाल ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से आयोजित ''आभार समर्पण का- डॉक्टर्स सम्मान 2026'' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले टैक्स का पैसा एक परिवार में जाता था। जनता के पैसे से सैफई में नाच होता था। आज उसी टैक्स के पैसे से प्रदेश का विकास हो रहा है। 

विज्ञापन
Deputy CM speaks at Amar Ujala's 'Doctors' Honour 2026' event in Gorakhpur
DCM ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को विकास, बेहतर कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते यूपी की बदलती तस्वीर सामने रखते हुए सपा और कांग्रेस को घेरा। कहा कि कहा कि वर्ष 2017 के पहले जनता का पैसा लोग अपनी जेबों में भरते थे।

विज्ञापन


एक ही परिवार के लोग पद पर रहते थे। हालात बदल चुके हैं। भाजपा आज काम की बात कर रही है, वहीं सपा और कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है। डिप्टी सीएम शनिवार को अमर उजाला एवं विकास केजरीवाल ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से आयोजित ''आभार समर्पण का- डॉक्टर्स सम्मान 2026'' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले टैक्स का पैसा एक परिवार में जाता था। जनता के पैसे से सैफई में नाच होता था। आज उसी टैक्स के पैसे से प्रदेश का विकास हो रहा है। अब चुनाव का समय आ रहा है। आप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार और सपा सरकार के कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन करें। अपनी समझ से बैलेंस शीट बनाएं, जो बेहतर हो उसी को वोट करें।

माफिया खत्म...अब हाईवे पर ब्रेक लेने की जरूरत नहीं
डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त था। गुंडा-माफिया का राज था। बेटियां शाम पांच बजे के बाद घर से निकलने में डरती थीं। बाहर से घर आना होता था तो भाई या पिता को जाना पड़ता था। आज प्रदेश में माफिया का खात्मा हो गया है।

प्रदेश में फोरलेन कनेक्टिविटी है। पहले यहां से मऊ जाने पर पेट की आंतें बाहर आ जाती थीं। नई मोटरसाइकिल खराब हो जाती थी। अब ब्रेक लेने की जरूरत नहीं है। अब लखनऊ जाने में मात्र तीन घंटे लगते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि गोरखपुर में पहले एक हफ्ता दिन और एक हफ्ता रात में बिजली आती थी।

मच्छर परेशान करते थे। डॉक्टरों पर पहले हमले होते थे। शिक्षा का स्तर नहीं था। अब स्कूल बढ़िया हो गए हैं। प्रति व्यक्ति आय में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। पीने के पानी की कमी नहीं है। औद्योगिक विकास भी तेजी से हो रहा है। आज बड़ी संख्या में निवेश के ऑफर आ रहे हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुएं देश भर में सप्लाई हो रही है। भाजपा की सरकार में ये बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम पसीने से लथपथ मरीजों को देख भड़के
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार दोपहर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में उमस भरी गर्मी में पसीने से लथपथ मरीजों देख डिप्टी सीएम भड़क उठे। उन्होंने व्यवस्था पर नाराजगी जताई और अधिकारियों से कहा कि इमरजेंसी वार्ड में दो दिन में एसी लगाकर मुझे बताएं और फोटो भी भेजें।

कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सभी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। मरीजों से उन्होंने इलाज और व्यवस्था पर फीड बैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed