फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy cm keshav prasad maurya visit deoria

देवरिया: डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- नहीं बनेगी सरकार, चाहे बुआ-बबुआ एक हो जाएं

Mon, 04 Jan 2021 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Jan 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Deputy cm keshav prasad maurya visit deoria
कार्यकताओं से मिलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के बंगरा बाजार में किसान मेले को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में आज भाजपा की सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रहीं है। जनप्रतिनिधियों की बात को मैंने कभी अनसुना नहीं किया, हमेशा उनका सम्मान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने किसान हित की चर्चा करते हुए कहा कि आज केवल देवरिया के किसानों के खातों में एक लाख करोड़ रूपये से ज्यादा भेजा जा चुका है। सड़क मार्ग से आने पर यह लाभ हुआ है कि हजारों की संख्या में कार्यकताओं का सम्मान मिला।
विज्ञापन


कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोरोना के वैक्सीन पर गलत बयान देकर डॉक्टरों व वैज्ञानिकों का अपमान किया है। जनता इसका जवाब 2022 के चुनाव में उन्हें देगी। आज विपक्षियों को सड़क में गड्ढा दिखाने के लिए अच्छी सड़कों में गड्ढा खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टापर बेटियों के नाम से उनके गांव में सड़क बनाई जा रही हैं। जो काम प्रदेश में 15 साल में नहीं हुआ है वो चार साल में हुआ है। प्रदेश में 25 साल तक किसी की सरकार बनने वाली नहीं है, इसके लिए चाहे बुआ-बबुआ एक हो जाएं।


सोनौली गोरखपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग बनवाने की मंच से घोषणा के साथ ही बंगरा बाजार में भागवत भगत के नाम से इंटर कॉलेज बनवाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का डिप्टी सीएम के अलावा पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं। मैं किस परिवार से हूं, हमें बहुत लोग समझ रहे है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed