{"_id":"5fc9d76054440f794c71adb8","slug":"deputy-chief-minister-dr-dinesh-sharma-says-in-founder-week-celebration-of-maharana-pratap-education-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, 'देश की गरिमा के लिए महाराणा प्रताप ने दी प्राणों की आहुति'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, 'देश की गरिमा के लिए महाराणा प्रताप ने दी प्राणों की आहुति'
Fri, 04 Dec 2020 11:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
संस्थापक सप्ताह समारोह में संबोधित करते डिप्टी सीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समारोह में शामिल होने का मुझे अवसर मिला यह मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। उत्तर प्रदेश की राजनीति और धार्मिक क्षेत्र में गोरखपुर ने समय-समय पर करवट लिया है। इसके विकास में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की गरिमा के लिए मुगलों से लड़कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले महाराणा प्रताप सबके मन मस्तिष्क में आज भी विद्यमान हैं। आजादी में ही जिएंगे और आजादी में ही दुश्मनों से मोर्चा लेंगे यह उनका मूल मंत्र था।
विज्ञापन
कहा कि गोरखनाथ की 22 वीं सदी के महंत दिग्विजयनाथ ने गोरखपुर विश्वविद्यालय समेत तमाम कॉलेजों की स्थापना कराई। साहित्य, कला, संस्कृति से विहीन पुरुष बगैर पूंछ वाले पशु के समान हैं। मुझे प्रसन्नता है कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद लोगों को शिक्षित करने का काम कर रही है। यह संस्था ऊंचाइयों को छूती रहे और आदर्श स्थापित करें यह मेरी शुभकामना है।