फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dependents of railway workers who died from Corona will get two lakhs

राहत की खबर: कोरोना से मृत रेल कर्मियों के आश्रितों को मिलेंगे दो लाख, कर्मचारी कल्याण निधि से दी जाएगी मदद

Mon, 16 Aug 2021 06:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Aug 2021 06:52 PM IST
सार

 कोरोना से मृत रेलकर्मियों के आश्रितों के आर्थिक सहयोग के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने महाप्रबंधक से मांग की थी। अब इसे अमलीजामा पहनाया गया है।

विज्ञापन
Dependents of railway workers who died from Corona will get two lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले कोरोना के चलते रेलकर्मी की मौत पर उसके आश्रितों को अब दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। रेल प्रशासन ने कर्मचारी कल्याण निधि से दो लाख का सहयोग देने का निर्णय लिया है। पूर्व में हुई रेलकर्मियों की मृत्यु पर भी उनके आश्रितों को यह राशि दी जाएगी। रेलवे के कार्मिक विभाग ने मुख्यालय व तीनों मंडलों लखनऊ, इज्जतनगर व वाराणसी में मृत रेलकर्मियों की संख्या जुटानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस निर्णय की घोषणा की। रेलवे स्थायी तंत्र वार्ता की बैठक में भी एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता ने यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन


वहीं कोरोना से मृत रेलकर्मियों के आश्रितों के आर्थिक सहयोग के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने महाप्रबंधक से मांग की थी। अब इसे अमलीजामा पहनाया गया है। कोरोना के चलते पूर्वोत्तर रेलवे में भी रेलकर्मियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असाध्य रोग के इलाज के लिए भी दो लाख
जो कर्मचारी असाध्य रोग से ग्रसित हैं, जिन्हें पहले अधिकतम एक लाख दिया जाता था उन्हें दो लाख की सहयोग राशि भुगतान की जाएगी। दाह संस्कार में दस हजार का भुगतान किया जाता था, उसे बढ़ाकर 25000 कर दिया गया है।

36 मृतक आश्रितों की नियुक्ति
रेलकर्मियों के मृतक आश्रितों की नियुक्ति के मामले में भी तेजी दिखाई गई है। वर्ष 2021-22 में फिलहाल 36 मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed