फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Department forgot to give notice... Showroom and clinic operated in basement

Gorakhpur News: नोटिस देकर भूला विभाग... बेसमेंट में शोरूम और क्लीनिक संचालित

Sat, 10 Aug 2024 06:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Department forgot to give notice... Showroom and clinic operated in basement
महराजगंज। दिल्ली में हुई घटना के बाद भी कोई सबक नहीं ले रहा है। शहर में बेसमेंट में धड़ल्ले से शोरूम संचालित हो रहे हैं। साथ ही पार्टियां भी चल रही हैं। जिम्मेदारों ने नोटिस देकर दायित्व की इतिश्री कर ली। करीब 10 मकान मालिकों को नोटिस देकर नक्शा तलब किया गया है। वहीं बेसमेंट में पहले की तरह ही पूरी गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर भवनों के बेसमेंट में पार्टियां होती हैं। पार्टी में आने-वाले लोगों के वाहनों से जाम लग जाता है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। नियमानुसार किसी भी आवासीय और व्यावसायिक भवन में बेसमेंट बनाने के लिए नक्शा स्वीकृत कराना होता है। बेसमेंट में सिर्फ वाहन ही खड़े किए जा सकते हैं। कोई व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं हो सकती है। यदि कोई बेसमेंट का व्यावसायिक इस्तेमाल करता है तो इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले दिल्ली में कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने बेसमेंट का व्यावसायिक प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। शासन के आदेश के बाद भी जिले में ठोस कार्रवाई करने से जिम्मेदार हिचक रहे हैं। शहर में फरेंदा रोड कई स्थानों पर बेसमेंट में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्थान पर चाय की दुकान संचालित हो रही है तो दूसरे पर डेंटल क्लीनिक। विनियमित क्षेत्र की ओर से मकान मालिकों को नोटिस जारी की गई है। उनके नक्शे की जांच की जाएगी। बीते दिनों अवर अभियंता की ओर शहर के अलग-अलग हिस्सों में जांच की गई है। सूत्र बताते हैं कि कुछ प्रभावशाली लोगों का बेसमेंट है। इसमें भी आयोजन होता है, लेकिन इसकी जांच करने की जहमत जिम्मेदार नहीं उठाते हैं।

शहर में बेसमेंट की जांच की गई थी। 10 मकान मालिकों के मानचित्रों की जांच के लिए नोटिस जारी की गई है। नियम के विपरित कहीं बेसमेंट में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित नहीं होने दी जाएंगी।

-चंद्रप्रकाश चौधरी, अवर अभियंता, विनियमित क्षेत्र

व्यावसायिक भवनों के पास नहीं है पार्किंग
शहर में फरेंदा रोड पर होटल और बैंक हैं। यहां आने वाले लोगों को सर्विस लेन में वाहन खड़ा करना पड़ता है। दिन में तो अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। रात में समस्या नहीं होती है। शहर के लोगों का कहना है कि भवन तो बन गए, लेकिन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। दिनेश गुप्ता ने बताया कि शहर में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। जिम्मेदार इसपर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed