फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria Trilokinath Tripathi Company Private Limited will build solid waste management plant in Gorakhpur

गोरखपुर: देवरिया की ये खास कंपनी बनाएगी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, 28.40 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Sun, 09 Jan 2022 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 09 Jan 2022 12:06 PM IST
सार

प्लांट बनाने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को मिली है। प्लांट के निर्माण के बाद न सिर्फ शहर साफ सुथरा नजर आने लगेगा, बल्कि शहरवासियों को कूड़े की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन
Deoria Trilokinath Tripathi Company Private Limited will build solid waste management plant in Gorakhpur
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया की त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर जिले का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाएगी। शासन स्तर से जारी टेंडर हासिल करने के बाद कंपनी ने शनिवार से काम शुरू कर दिया है। करीब 28.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्लांट को बनवाने की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को मिली है। प्लांट के निर्माण के बाद न सिर्फ शहर साफ सुथरा नजर आने लगेगा, बल्कि शहरवासियों को कूड़े की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी टेंडर के अनुसार कार्यदायी संस्था को एक साल के भीतर प्लांट का निर्माण पूरा कर देना है। टेंडर के अनुसार इस सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 500 मीट्रिक टन होगी। वहीं, इसके निर्माण कार्य में कुल 284016 लाख (28.4016 करोड़) का खर्च आएगा। प्लांट में प्रोसेसिंग एरिया, कंपोस्टिक एरिया, प्यूरिंग एरिया और शौचालय आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सहजनवां के सुथनी गांव में 20 एकड़ जमीन की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

 

500 मीट्रिक टन क्षमता का है प्लांट

सुथनी गांव में बनने वाले जिले के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता 500 मीट्रिक टन की है। हालांकि नगर निगम हाल में शहर से निकलने वाले कूड़े का वजन कराया था। इस दौरान करीब 350 मीट्रिक टन कूड़ा निकला था। वहीं, शहर में जुड़ने वाले 32 गांवों में भी कूड़ा उठान के बाद यह मात्रा 450 मीट्रिक टन हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर से निकलने वाले कूड़े से बनेगी खाद

शहर से निकलने वाले कूड़े से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में खाद बनाई जाएगी। हालांकि, पहले योजना कूड़े से बिजली बनाने की थी, लेकिन शासन स्तर से इस प्रोजेक्ट में बदलाव कर दिया गया है।


सीएंडडीएस के अवर अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि देवरिया की त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी नामक कंपनी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने की जिम्मेदारी मिली है। इस प्लांट की क्षमता 500 टन प्रति दिन खाद बनाने की है। शनिवार से कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। एक साल में कंपनी प्लांट बनाकर तैयार कर देगी। 6 जनवरी 2023 को प्लांट काम करना शुरू कर देगा।

अगले साल से शहर में नहीं दिखेगा कूड़ा

अगले साल से शहर में कूड़ा कचरा दिखाई नहीं देगा। सुथनी में बनने वाला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट छह जनवरी 2023 में तैयार हो जाएगा। प्लांट में कूड़े से खाद बनाई जाएगी। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए पिछले करीब डेढ़ दशक से कवायद चल रही है। 2008 में नगर निगम कार्यकारिणी और बोर्ड ने कूड़े के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को मंजूरी दी है। उस समय कूड़े से खाद बनाने के लिए शासन स्तर से टेंडर के माध्यम से कंपनी फाइनल की गई थी, लेकिन विभिन्न विवादों के बाद योजना अधर में लटकी रह गई। कार्यदायी कंपनी सीएंडडीएस का करोड़ों रुपये लेकर भाग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed