फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria Sadar MP and BJP councilor beaten up in Deoria

यूपी: देवरिया सदर सांसद और भाजपा सभासद में हुई धक्का-मुक्की, मारपीट

Sun, 22 Nov 2020 02:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 22 Nov 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Deoria Sadar MP and BJP councilor beaten up in Deoria
बाएं सांसद रमापति राम त्रिपाठी और दाएं सभासद आशुतोष तिवारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला पंचायत कैंपस स्थित सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी के आवास पर 19 नवंबर की रात साढ़े दस बजे सांसद एवं भाजपा सभासद के बीच टाउनहाल प्रेक्षागृह का नाम रखने के प्रकरण को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


आरोप है कि कहासुनी के दौरान एक ठेकेदार ने पिस्टल निकाल ली और कई लोगों ने मिलकर सभासद की पिटाई की। सभासद ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, डीएम, एसपी सहित भाजपा संगठन के नेताओं को पत्र लिखा है। उधर, सदर सांसद आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

 
राघवनगर वार्ड नंबर-17 के सभासद आशुतोष तिवारी ने भेजे पत्र में लिखा है कि 15 वर्ष से वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। 20 दिसंबर 2019 को नगरपालिका की बोर्ड बैठक में टाउनहाल स्थित प्रेक्षागृह का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव उन्होंने रखा था। जिसे नगरपालिका बोर्ड ने पास कर दिया। कमिश्नर ने भी संस्तुति प्रदान कर दी। इसी बीच सितंबर 2020 को प्रशासन एवं संगठन के कुछ लोगों की शह पर अज्ञात लोगों ने पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की प्रतिमा स्थापित कर दी। प्रेक्षागृह में उनका पूर्व सांसद का नाम लिख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 नवंबर की शाम को जब सांसद के जिला पंचायत कैंपस स्थित आवास पर गए तो सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मिलकर जाना जरूरी बात करनी है। रात साढ़े दस बजे सब लोग चले गए, सिर्फ ठेकेदार गिरीश सिंह मुन्ना मौजूद रहे। इस दौरान सांसद ने कहा कि नगरपालिका बोर्ड की बैठक होने वाली है। उसमें अपना प्रस्ताव जो सभागार का दिए हो वापस ले लेना। हमने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। इसी बात पर भड़क गए और अपशब्द कहने लगे।

सांसद ने आरोप को बताया बेबुनियाद

इसी बीच ठेकेदार गिरीश सिंह मुन्ना धक्का-मुक्की कर गाली देने लगे। उन्होंने पिस्टल निकालकर धमकी दी और भाग जाने को कहा। विरोध किया तो मारो-मारो कहकर सांसद खुद मारने लगे। उनका ड्राइवर रंजय, ठेकेदार गिरीश सिंह मुन्ना, आशीष मौर्य सहित कई लोग मारपीट करने लगे। ठेकेदार गिरीश सिंह मुन्ना ने मुझ पर पिस्टल तान दी। बेरहमी से मेरी पिटाई की गई। किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा।

भाजपा सभासद आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि सांसद रमापति राम त्रिपाठी का मैं बहुत करीबी था। नगरपालिका बोर्ड में प्रेक्षागृह का प्रस्ताव हमने रखा। इसी मामले में वह ठेकेदार के बहकावे में आ गए हैं। वह नहीं चाहते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर प्रेक्षागृह का नाम हो, उनकी इच्छा ठेकेदारों के दबाव में सपा के पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह के नाम पर प्रेक्षागृह का नाम रखने की है। उनकी बात हमने नहीं मानी तो उन्होंने धोखे से बुलाकर ठेकेदार मुन्ना सिंह एवं अपने लोगों के साथ मिलकर देर रात में जिला पंचायत कैंपस स्थित आवास पर मेरी बेरहमी से पिटाई की है। मेरे साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो सांसद रमापति राम त्रिपाठी जिम्मेदार होंगे। इसकी सूचना मुख्यमंत्री सहित सभी को मेरे द्वारा दी गई है।

सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मेरे आवास पर कोई मारपीट नहीं हुई है। सड़क पर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी जरूर हुई। ऐसा मेरे सुनने में आया है। सभासद मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे। कुछ लोगों के बहकावे में आकर वह नेतागिरी करना चाहते हैं। आरोप गलत एवं निराधार है। जहां तक प्रेक्षागृह के नामकरण का प्रश्न है तो इस बात पर क्यों मारपीट होगी। इस पर बहस जरूर हो सकती है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed