फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Woman ran away with ten thousand rupees from spectacles shop in broad daylight

Gorakhpur News: चश्मे की दुकान से दिन दहाड़े दस हजार रुपये ले भागी महिला

Sun, 15 Sep 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Woman ran away with ten thousand rupees from spectacles shop in broad daylight
मदनुपर दुकान में सीसीटीवी में कैद हुई कांउटर से रुपया चुराती महिला
मदनपुर। कस्बा स्थित एक चश्मे की दुकान में दिन दहाड़े चोरी की घटना हुई। दुकान में घुसी महिला ने काउंटर में रखे दस हजार रुपये उड़ा दिए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मदनपुर कस्बा के वार्ड नंबर दो निवासी शौकत अली ने नगर के यूनियन बैंक के समीप घर में ही चश्मे की दुकान खोल रखी है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर में कुछ देर के लिए दुकान का काउंटर छोड़ कर घर में खाने चले गए। इस दौरान एक महिला दुकान में घुसी और काउंटर में रखा दस हजार रुपया लेकर फरार हो गई। कुछ देर बाद दुकानदार बाहर आया, तो काउंटर से रुपया गायब देख परेशान हो गया। दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो चोरी करती हुई महिला दिखाई दी। फुटेज में दिख रही महिला मदनपुर कस्बा से सटे एक गांव की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed