{"_id":"66eb61b8f57b9060420ab964","slug":"deoria-news-transformer-burnt-for-nine-days-hydra-machine-that-went-to-install-the-transformer-got-stuck-in-mud-gorakhpur-news-c-208-1-deo1004-135601-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौ दिन से जला ट्रांसफॉर्मर, ट्रांसफॉर्मर लगाने गया हाईड्रा मशीन कीचड़ में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौ दिन से जला ट्रांसफॉर्मर, ट्रांसफॉर्मर लगाने गया हाईड्रा मशीन कीचड़ में फंसा
Thu, 19 Sep 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के ग्राम सोहनरिया में 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले नौ दिनों से जला हुआ है। इससे सारे गांव में हाहाकार मचा हुआ है। बिजली निगम के कर्मचारी उपभोक्ताओं की बात नहीं सुन रहे हैं। वहीं बुधवार की शाम को ट्रांसफॉर्मर लगाने गया हाईड्रा मशीन खेत के बीचोबीच कीचड़ में फंस गया।
ग्राम सोहनरिया में 10 सितंबर को धूं-धूंकर जल गया। इस ट्रांसफॉर्मर के जलने से सारे गांव की बिजली सप्लाई ठप है। हर तरफ अंधेरा फैला हुआ है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण शोपीस बने हुए है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। उपभोक्ता कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी सहित सभी जनप्रतिनिधियों से ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की गुहार कर चुके हैं। प्रधान प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र राव, सतीश पटेल, विनोद गोंड, इंद्रजीत ठाकुर, पिंटू वर्मा, सत्यनारायण पटेल, जवाहर सिंह, रामपूजन राव, खजांची गुप्त आदि ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जनप्रतिनिधियों को गुमराह कर रहे हैं। अवर अभियंता लवकेश सिंह ने कहा कि आज हर हाल में ट्रांसफॉर्मर लगवा कर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
ट्रांसफॉर्मर लगाने गया हाईड्रा मशीन कीचड़ में फंसा