फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Jammutawi-Barauni special will run via Gorakhpur.

Gorakhpur News: गोरखपुर के रास्ते चलेगी जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल

Sat, 14 Sep 2024 04:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Jammutawi-Barauni special will run via Gorakhpur.
गोरखपुर। आगामी त्योहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी वाया गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के संचलन की मंजूरी दे दी है। जम्मूतवी से यह ट्रेन 10, 17, 24, 31 अक्तूबर और 07 व 14 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को चलेगी। वहीं बरौनी से 11, 18, 25 अक्तूबर और 01, 08 एवं 15 नवंबर शुक्रवार को 06 फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


जम्मूतवी से प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह ट्रेन प्रात: 05:45 बजे प्रस्थान करेगी। सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर से गोंडा होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से 04:35 बजे बरौनी के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से यह ट्रेन दोपहर बाद 03:15 बजे प्रस्थान करेगी। गोरखपुर से रात में 11.55 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी इकोनाॅमी के 11 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 सहित कुल 13 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आज दो घंटे देर से चलेगी छपरा-उधमपुर स्पेशल
गोरखपुर। उत्तर रेलवे के चिहेंडू-जलंधर कैंट के मध्य इंजीनियरिंग ब्लाॅक दिए जाने के कारण छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर को छपरा से दो घंटे देर से चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed