फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Inspector dies after being hit by a tractor-trolley

Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दरोगा की मौत

Wed, 02 Apr 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Inspector dies after being hit by a tractor-trolley
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शमन सेल में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद गौड़ मंगलवार की सुबह करीब 9.30 बजे बाइक से ड्यूटी के लिए पुलिस कार्यालय जा रहे थे। तभी कलक्ट्रेट मोड़ के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल निवासी सुरेश प्रसाद गौड़ (59) पुलिस लाइन में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार देवरिया में रहता है। मंगलवार की सुबह ड्यूटी जाने के लिए बाइक से निकले थे। तभी कलक्ट्रेट मोड़ के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

ड्यूटी जा रहे अन्य पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वहीं, घायल उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद गौड़ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस गोरखपुर रवाना हो गई। सुरेश प्रसाद गौड़ ने वर्ष 1988 में सिपाही पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। उनकी पहली तैनाती कानपुर देहात में हुई थी। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर और फिर महराजगंज जिले में सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed