फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: In Faridabad, a truck driver hit a bike rider and dragged him for 50 meters, leading to his death

Gorakhpur News: फरीदाबाद में ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटा, मौत

Mon, 18 Aug 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: In Faridabad, a truck driver hit a bike rider and dragged him for 50 meters, leading to his death
फरीदाबाद। डबुआ थाना इलाके में पाली डबुआ रोड पर ट्रक चालक ने देवरिया निवासी बाइक सवार को टक्कर मार दी। आरोपी चालक ब्रेक लगाने की बजाय नीचे फंसे बाइक सवार युवक को 50 मीटर तक घसीटा हुआ ले गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल युवक की बीके अस्पताल से रेफर करने पर दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि डबुआ थाने में ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे में मृतक बाइक सवार की पहचान यूपी देवरिया के मूल निवासी सतीश कुशवाहा के तौर पर हुई।
विज्ञापन

वह ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलोनी में भाई राकेश के साथ रहता था। सतीश वेल्डिंग का काम करता था।
मृतक के भाई राकेश ने बताया कि शनिवार को सतीश डबुआ पाली रोड पर रहने वाले अपने दोस्त पवन से मिलने गया था। वहां से शाम को लौटते समय पाली मोड़ के पास उसकी बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद चालक बाइक व नीचे फंसे सतीश को घसीटते हुए 50 मीटर तक ले गया। इसके बाद ट्रक को घुमाकर चालक भगा ले गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed