फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Fake Ayushman card made for Rs 14200, cancer patient returned empty handed from hospital

Gorakhpur News: 14200 में बना दिया फर्जी आयुष्मान कार्ड, अस्पताल से बैरंग लौटी कैंसर पीड़ित

Fri, 20 Sep 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 20 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Fake Ayushman card made for Rs 14200, cancer patient returned empty handed from hospital
तरकुलवा। एक सीएससी संचालक ने कैंसर पीड़ित महिला के परिजनों से 14,200 रुपये लेकर आयुष्मान कार्ड तो बना दिया, लेकिन जब पीड़िता बनारस के टाटा मेमोरियल अस्पताल में पहुंची तो शुरुआती जांच में ही आयुष्मान कार्ड फर्जी पाया गया। किसी तरह महिला के परिजन उसे लेकर घर आए। महिला के बेटे ने तरकुलवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवार के सदस्यों को साल में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है। इसी का फायदा उठाते हुए क्षेत्र के कुछ सीएससी संचालक जरूरतमंद लोगों से 15-20 हजार लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने का धंधा चला रहे हैं। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मेहा हरहंगपुर के अब्दुल वाहिद ने तरकुलवा थाने में तहरीर दी है। कहा है कि लगभग छह महीने से उनकी मां हसीबुन निशा कैंसर से पीड़ित हैं, जिनका इलाज बनारस के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान उनकी मुलाकात थाना क्षेत्र के कवलाचक गांव के एक व्यक्ति तथा कंचनपुर के एक सीएससी संचालक से हो गई। दोनों ने उनसे आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 14,200 रुपये ले लिए।
विज्ञापन

वे लोग एक सप्ताह बाद उनको आयुष्मान कार्ड बनाकर दे दिया। वे उस कार्ड को लेकर मां के साथ इलाज के लिए जब बनारस अस्पताल पहुंचे तो वहां के डाक्टरों ने उसे फर्जी बताकर अस्पताल से उनको बाहर निकाल दिया। आरोप है कि जब वे इसकी जानकारी उन दोनों को दी तो वे उनको मारने-पीटने की धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed