{"_id":"68a23d9899255cd7ab0cd166","slug":"deoria-news-doctors-were-absent-in-jan-arogya-mela-the-system-was-dependent-on-pharmacists-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1007-160993-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जन आरोग्य मेले में डॉक्टर नदारद फार्मासिस्ट के भरोसे रही व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जन आरोग्य मेले में डॉक्टर नदारद फार्मासिस्ट के भरोसे रही व्यवस्था
विज्ञापन
बरियारपुर। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर अवस्थी में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई। मेले में मरीजों के इलाज के लिए तैनात डॉक्टर मौके से नदारद रहे। डॉक्टर की गैरमौजूदगी में फार्मासिस्ट संजय कुमार पांडेय ने मरीजों का इलाज किया।
जानकारी के अनुसार, मेले में करीब 64 मरीज पहुंचे थे। इनका परीक्षण और उपचार फार्मासिस्ट ने किया। वहीं लैब असिस्टेंट लोरिक यादव, बीएचडब्ल्यू आशा मिश्रा समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे, मगर डॉक्टर का न होना मरीजों और ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। यदि डॉक्टर की लापरवाही साबित होती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।