फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Do not ignore shoulder pain...you may suffer from frozen shoulder.

Gorakhpur News: कंधों के दर्द को न करें अनदेखा...फ्रोजन शोल्डर से हो सकते हैं पीड़ित

Sat, 14 Sep 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Do not ignore shoulder pain...you may suffer from frozen shoulder.
गोरखपुर। लंबे समय तक कंप्यूटर या एक ही मुद्रा में बैठकर काम करना और इसके साथ शुगर का होना, यह स्थिति लोगों को कभी न समाप्त होने वाली फ्रोजन शोल्डर (एडहेसिव कैप्सूलिटिस) बीमारी का दर्द दे रही है। इसमें कंधा जाम होने के कारण हाथों का रिंग मोशन पूरी तरह से थम जा रहा है। इससे सामान उठाना, पीठ तक हाथ ले जाना, बालों में कंघी करना व घर के अन्य सामान्य कामकाज मुश्किल हो जाते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में मरीज हाथों को ऊपर उठाने में दर्द, कंधे की जकड़न, सूजन, भारीपन और झंझनाहट की समस्या लेकर पहुंच रहे है। ये सभी समस्याएं फ्रोजन शोल्डर से जुड़ी हैं। डॉक्टर जांच के बाद उन्हें नियमित एक्सरसाइज और खानपान सुधारने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में फ्रोजन शोल्डर के 90 प्रतिशत मरीजों में पहले से शुगर की समस्या पाई जा रही है। इसमें 40 से 60 वर्ष के लोगों की संख्या अधिक है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को फ्रोजन शोल्डर होने का खतरा अधिक होता है। शुरू में कंधे के दर्द की लोग अनदेखी करते हैं। इसके बढ़ने पर डॉक्टर के पास आते हैं, जबकि शुगर की बीमारी हाेने पर कंधों का दर्द बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फ्रोजन शोल्डर

फ्रोजन शोल्डर में कंधे की हड्डियों को घुमाने में दिक्कत होती है। इसमें मौजूद शर्करा कोलेजन से जुड़ने पर चिपचिपा हो जाता है, जो जोड़ों की गतिशीलता को सीमित कर देता है। इससे कंधे का कैप्सूल सख्त हो जाता है। इस कारण हाथों को उठाने में दर्द होता है। कुछ परिस्थितियों में तो कंधे को हिलाना असंभव भी हो जाता है। वर्क फ्राॅम होम, एक मुद्रा में काम करना, हाथों की कम गतिशीलता वाले कार्य करने से इसकी समस्या सबसे ज्यादा रहती है।
बोले विशेषज्ञ
दुर्घटना या अन्य कारणों से इसकी समस्या होती है, लेकिन ज्यादातर यह बीमारी मधुमेह, थायराइड, मोटापा से पीड़ित लोगों को प्रभावित करती है। सामान्यत: इसके लक्षण में एक हाथ में दर्द होता है। हाथों को घुमाने की रेंज सीमित होती जाती है। सोते वक्त सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसके लिए खाने में विटामिन और कैल्शियम से भरपूर हरी सब्जियां, दूध आदि शामिल करें। विटामिन डी लें।
-डॉ. कन्हैया अग्रवाल, मधुमेह विशेषज्ञ

फ्रोजन शोल्डर का निदान इसके लक्षणों के आधार पर किया जाता है। इसमें फिजियोथेरेपी सबसे बेहतरीन इलाज माना जाता है। इसके अलावा शुगर को कंट्रोल, खानपान में सुधार, सही मुद्रा में काम कर और नियमित रूप से स्ट्रेचिंग व शारीरिक व्यायाम से राहत मिलती है।

-डॉ. राजन शाही, आर्थोपेडिक सर्जरी विशेषज्ञ, जिला अस्पताल

इसमें कंधे में दर्द के साथ अकड़न महसूस होती है। इसका प्रभाव काफी गंभीर होता है और समय पर इलाज न किया जाए तो काफी दर्द देता है। फ्रोजन शोल्डर के उपचार में एक्सरसाइज वरदान की तरह काम करता है। मरीज की स्थिति को देखकर उन्हें एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है।
-डॉ. रविन्द्र ओझा, फिजियोथेरेपिस्ट जिला अस्पताल

फ्रोजन शोल्डर में आरामदायक एक्सरसाइज


शोल्डर टॉवेल एक्सरसाइज

रोटेटर कफ स्ट्रेंथनिंग आइसोमेट्रिक शोल्डर एक्सरसाइज

पेंडुलम एक्सरसाइज

ओवर हेड पुली एक्सरसाइज

इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से टेंस थेरेपी और अल्ट्रासोनिक थेरेपी से भी दर्द से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed