{"_id":"66e5d27a3d066c9f640f5c14","slug":"deoria-news-automatic-panel-of-street-light-damaged-darkness-on-the-road-gorakhpur-news-c-208-1-deo1004-135310-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तेज रफ्तार कार ने किशोरी सहित तीन को रौंदा, किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तेज रफ्तार कार ने किशोरी सहित तीन को रौंदा, किशोरी की मौत
Sat, 14 Sep 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
देवरिया/पैकौली। शविवार रात साढ़ सात बजे देवरिया की तरफ से सुरौली की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन सिंगही पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति को ठोकर मार दिया। भागते समय लक्ष्मीपुर में अपने मौसी के साथ जा रही एक किशोरी व उसकी मौसी को टक्कर मार दिया। कार की ठोकर से घायल किशोरी ने इलाज के दरम्यान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वहीं घायल दो लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चालक भागने में सफल रहा। पुलिस मामले जांच में जुटी हुई है।
देवरिया की तरफ एक चार पहिया वाहन देवरिया-पकड़ी मार्ग पर सुरौली थाने के सिंगही पेट्रोल पंप के पास चौराहे पर मौजूद सिंगही निवासी मोती चंद प्रसाद (45) को टक्कर मारते हुए भागने लगा। इस घटना में मोतीचंद के दोनों पैर लहूलुहान हो गए। लोगों ने कार पीछा करना चाहा, लेकिन कार सवार तेज गति से भागने लगा। भागते समय एक किमी दूरी पर कार सवार ने लक्ष्मीपुर में सड़क किनारे से अपने ननिहाल लक्ष्मीपुर में रह रही विशुनपुर गांव निवासी राम भगत की पुत्री चुलबुली (12) व उसकी मौसी नीधू यादव (25) को रौंदते हुए भाग निकली। चुलबुली अपनी मौसी निधू के साथ सड़क से होकर कहीं जा रही थी। इस घटना में चुलबुली और उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने भाग रहे चार पहिया वाहन का पीछा करते हुए सुरौली थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने चार पहिया वाहन का पीछा किया। पुलिस को पीछे देख जद्दू परसिया में कार चालक कार को रोक फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने लाई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। । थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जद्दू परिसया के समीप से चार पहिया वाहन को बरामद किया गया है। वाहन मालिक व चालक के बारे में पुलिस जानकारी ले रही है।