{"_id":"68a23dbfc94fb0ba8e0d6738","slug":"deoria-news-adil-beats-ansh-and-priyanshu-beats-sunny-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1007-161016-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आदिल ने अंश और प्रियांशु ने सन्नी को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आदिल ने अंश और प्रियांशु ने सन्नी को दी पटकनी
विज्ञापन
गौरीबाजार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम पथरहट में रविवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के जनपदों से आए नामचीन पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दंगल में कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। आदिल यादव को अंश पहलवान ने पटखनी दी। सिंहोरवा के विकास पहलवान और गोरखपुर के अनुज के बीच हुआ मुकाबला कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर छूटा।
सन्नी राजभर को राजधानी के प्रियांशु पहलवान ने चित्त कर तालियां बटोरीं। आलोक यादव वीरवां और अनूप कालाबन की भिड़ंत भी दर्शकों को रोमांचित कर गई।
देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजन की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने संभाली और विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन मुकुल सिंह ने किया।
विज्ञापन
दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी जुटे। इस मौके पर शंभू सिंह, विनायक सिंह, बबलू सिंह, ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य सिंह, चेयरमैन प्रदीप मद्धेशिया, विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे।