फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: 92 lakhs spent on street lights, darkness since one month due to lack of transformer

Gorakhpur News: स्ट्रीट लाइट पर खर्चे 92 लाख, ट्रांसफार्मर के अभाव में एक माह से अंधेरा

Thu, 19 Sep 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: 92 lakhs spent on street lights, darkness since one month due to lack of transformer
सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बस स्टेशन से रामपुर बुजुर्ग मोड़ तक राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के निधि से 92 लाख की लागत से लगा तितली स्ट्रीट लाइट करीब एक माह से बंद पड़ा हुआ है। विद्युत निगम पहले कनेक्शन नहीं होने का हवालात देकर आपूर्ति काट दिया। जब नगर पंचायत ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया तो ओवर लोड की बात कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि 92 लाख खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगा दिया गया और ढाई लाख का नया ट्रांसफार्मर नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के सलेमपुर–देवरिया मुख्य मांर्ग पर राज्य मंत्री के निधि से 89 खंभों पर पिछले माह स्ट्रीट लाइट लगाया गया है। जिसका ठेकेदार कार्य कंपलीट कर नगर पंचायत को हैंडओवर कर दिया है। राज्यमंत्री ने 12 अगस्त को इसका लोकार्पण कर दिया। एक सप्ताह तक नगर जगमगा उठा। इसके बाद जब उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या आई तो बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया। पूरा नगर अंधेरा में डूब गया। स्ट्रीट लाइट के लिए नगर पंचायत ने दो सप्ताह पूर्व आवेदन कर दिया, लेकिन अब निगम नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद ही कनेक्शन देने की बात कहने लगा है। जिसको लेकर नगर पंचायत के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

कोट
ठेकेदार स्ट्रीट लाइट नगर पंचायत को हैंडओवर कर दिया है। कनेक्शन के लिए नगर पंचायत ने आवेदन भी कर दिया है। बिजली निगम यदि इसमें लापरवाही बरत रहा है तो इसके बारे में एक्सईएन से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय लक्ष्मी गौतम, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
कोट
दो सप्ताह पहले ही मेरे द्वारा आवेदन कर दिया गया है। बिजली कनेक्शन जोड़ने की जिम्मेदारी बिजली निगम को है। हालांकि मेरा कनेक्शन पहले से ही है। निगम को तत्काल कनेक्शन जोड़ देना चाहिए।
-हिमांशु प्रताप सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed