फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria Land Fraud Case Accused IPS Amitabh Thakur Name Changes To Nutan Thakur

UP: नूतन देवी-अभिजात ठाकुर... पूर्व आईपीएस की पत्नी ने इसलिए बदला नाम; बिना चश्मे के परेशान रहे अमिताभ ठाकुर

Thu, 11 Dec 2025 01:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Dec 2025 01:43 PM IST
सार

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने सीतापुर-महोली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। देवरिया कोर्ट ने उन्हें 13 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अमिताभ ठाकुर ने सीजेएम मंजू कुमारी के कोर्ट में आठ पेज का अपना पक्ष पेश किया।

विज्ञापन
Deoria Land Fraud Case Accused IPS Amitabh Thakur Name Changes To Nutan Thakur
कोर्ट में पेशी पर जाते पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर। संवाद 

विस्तार

देवरिया शहर के पूरवा चौराहे के नजदीक स्थित औद्योगिक क्षेत्र में जिस प्लॉट नंबर बी-2 की खरीद बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर लगा है, वह प्लॉट पहले हरैया गांव निवासी रामजनक शर्मा ने नब्बे के दशक में शर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से अलॉट कराया था। 
विज्ञापन


चर्चा है कि 618 वर्ग मीटर का यह प्लॉट तीन लाख रुपये में खरीदकर चार लाख रुपये में बेचा गया था। हालांकि, अफसर इस मामले पर कुछ कहने से सीधे तौर पर बच रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और इस मामले के शिकायतकर्ता संजय शर्मा ने बताया कि रामजनक शर्मा का व्यवसाय कुछ खास नहीं चल रहा था। 
विज्ञापन


वे अपना प्लॉट वापस करना चाहते थे। इसी बीच किसी ने उनकी मुलाकात देवरिया के तत्कालीन एसपी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर से करा दी। रामजनक शर्मा के बेटे संजय शर्मा का कहना है कि रामजनक शर्मा की जगह नूतन ठाकुर ने सरकारी अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

अमिताभ के बजाय अभिजात ठाकुर लिखवाया
उन्होंने अपना नूतन देवी लिखवा दिया। वहीं पति के नाम के आगे अमिताभ के बजाय अभिजात ठाकुर लिखा गया। पता ग्राम खैरा, जिला सीतामढ़ी, बिहार दर्ज किया गया। मार्च 2000 में अमिताभ ठाकुर का देवरिया से तबादला हो गया। इसके बाद भी दो साल तक यह प्लॉट इनके पास रहा। 

 

शराब कारोबारी संजय सिंह को बेचा प्लाट
संजय शर्मा का आरोप है कि साल 2003 में अमिताभ ठाकुर और नूतन ने इस प्लॉट को शराब कारोबारी संजय सिंह को बेच दिया। चर्चा है कि उस वक्त इस प्लॉट को तीन लाख में खरीदकर चार लाख रुपये में बेचा गया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है।

दोपहर में ही लगाई थी फोर्स
अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तार की सूचना मिलने के बाद दोपहर में अचानक कोर्ट में पुलिस कर्मियों की आमद शुरू हो गई। कुछ ही देर में पूरा परिसर छावनी में तब्दील हो गया। जल्द ही अधिवक्ताओं को पता लगा कि पूर्व एसपी अमिताभ ठाकुर की पेशी होनी है। इसके बाद कोर्ट परिसर में हलचल बढ़ गई। दोपहर बाद पुलिस अभिरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट ले जाया गया।
 

जिस जेल का एसपी रहते किया था निरीक्षण, वहीं बीतेंगी रातें
पूर्व आईपीएस और देवरिया के एसपी रहे अमिताभ ठाकुर को सीजेएम कोर्ट ने 13 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। अब उन्हें उसी जेल में रातें बितानी होंगी, जिसका एसपी रहते उन्होंने कई बार निरीक्षण किया था।
 

जिला कारागार का हर महीने डीएम-एसपी निरीक्षण कर वहां रहने वाले कैदियों की सुविधाओं की जानकारी लेते हैं। कमी मिलने पर उसमें सुधार भी कराते हैं। मार्च 1998 से साल 2000 तक देवरिया का एसपी रहते हुए अमिताभ ठाकुर ने कई बार जिला कारागार का निरीक्षण किया था। इस जेल में देवरिया के अलावा कुशीनगर के भी कैदी रखे जाते हैं। बुधवार को अमिताभ ठाकुर के 13 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया था।
 

बिना चश्मे के परेशान रहे अमिताभ ठाकुर
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का चश्मा पेशी के बाद जेल भेजते समय कहीं गिर गया। देर शाम जिला कारागार में वे अपना चश्मा खोजने लगे। उन्होंने जेल कर्मियों को बताया कि बिना चश्मे के वे कुछ पढ़ नहीं पाते। इसको लेकर काफी देर तक परेशान रहे। जेल सूत्रों ने बताया कि उन्हें जिला कारागार के अस्पताल में रखा गया है।
 

एसपी रहते रेलवे स्टेशन तक जाते थे पुस्तक खरीदने
एसपी रहते अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर देवरिया में काफी लोकप्रिय थे। बुधवार को इनकी गिरफ्तारी के बाद एसपी रहते हुए कार्यों की चर्चा होने लगी। स्टेशन पर दुकान लगाने वाले कन्हैया ने बताया कि उनका नाम आते ही 26 साल पहले का वह दिन याद आ गया, जब यह दंपती यहां चर्चा में थे। 
 

दोनों अक्सर ही रेलवे स्टेशन पर पुस्तक खरीदने या टहलने निकल जाते थे। कई बार लोगों ने इनको शहर में ऐसे प्रमुख स्थानों पर टहलते देखा था। आज भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने से कई लोग दुखी भी हैं।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बनाए गए आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को बुधवार की तड़के लखनऊ पुलिस ने सीतापुर-महोली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें देवरिया के कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 13 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
 

जानकारी के अनुसार अमिताभ ठाकुर 1998 में देवरिया में बतौर एसपी तैनात हुए। आरोप है कि वर्ष 1999 में पत्नी नूतन ठाकुर के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट अलॉट करा लिया। औद्योगिक प्लॉट बी-2 नूतन इंडस्ट्रीज के नाम पर था, जिसमें नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी नाम लिखा गया। 
 

वहीं, पति अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात ठाकुर दर्ज किया गया था। वर्ष 2003 में इस प्लॉट को शराब कारोबारी संजय सिंह को बेच दिया गया। मामले में संजय शर्मा ने सात नवंबर, 2025 को देवरिया कोतवाली में तहरीर देकर नूतन ठाकुर और अमिताभ ठाकुर पर धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश रचने का आरोप लगाया।
 

जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
अमिताभ ठाकुर ने सीजेएम मंजू कुमारी के कोर्ट में आठ पेज का अपना पक्ष पेश किया। इसमें उन्होंने जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस दौरान अमिताभ भावुक हो गए। मामले की सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। इस मामले में अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर भी आरोपी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed