फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria

विस्फोट की धमकी देने वाला हिरासत में

Fri, 31 Jan 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deoria
देवरिया महोत्सव में विस्फोट की धमकी देने वाला हिरासत में
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र निवासी युवक पर माघ मेले को भी श्मशान बनाने की धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीएए वापस न लेने पर देवरिया महोत्सव और प्रयागराज माघ मेले में बम विस्फोट की धमकी देने वाले रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसएसपी प्रयागराज का फोन आने के बाद देवरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। उससे पूछताछ चल रही है। साथ ही उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी का दावा है कि उसने पांच-छह महीने पहले ही उस मोबाइल नंबर को बंद कर दिया था जिससे धमकी देने की बात की जा रही है।
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के मुताबिक सीएए वापस न लेने पर देवरिया महोत्सव और प्रयागराज के माघ मेले में बम विस्फोट का धमकी भरा मैसेज वायरल हो रहा है। इसे देख जब प्रयागराज की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि संदेश भेजनेे वाला शख्स देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज के एसएसपी ने इस मामले से अवगत कराया। इसके बाद रामपुर कारखाना पुलिस को आरोपी को पकड़ने भेजा गया। रात में ही पुलिस उसके घर पहुंची। वह घर पर मिल गया। थाने में स्वॉट और सर्विलांस टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के नंबर का इस्तेमाल कर विदेश से धमकी भरा संदेश भेजा गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जल्दी ही इस मामले पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed