फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria fraudster arrested used fake letter pad of MP Kamlesh Paswan

Gorakhpur: देवरिया का जालसाज गिरफ्तार, सांसद कमलेश पासवान का फर्जी लेटर पैड किया था इस्तेमाल

Fri, 22 Dec 2023 05:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Dec 2023 05:17 PM IST
सार

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि गोरखपुर में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी शंभू नाथ गुप्ता को गिरफ्तार करने पुलिस आई थी। बघौचघाट पुलिस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी गई, जिसका घर वालों ने विरोध किया और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Deoria fraudster arrested used fake letter pad of MP Kamlesh Paswan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया का शंभू नाथ गुप्ता खाद्य एवं रसद विभाग में क्रय केंद्र से मिल तक खाद्यान्न परिवहन का ठेका चलाता था। अनियमितता में उसका ठेका निरस्त कर दिया गया था। दोबारा ठेका पाने के लिए वह बांसगांव सांसद कमलेश पासवान के फर्जी लेटरपैड और ई मेल आईडी के जरिए अफसरों पर दबाव बना रहा था। इसका भंडाफोड़ होने पर गोरखपुर के संभागीय लेखाधिकारी खाद्य ने रामगढ़ताल थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के जैदपट्टी गांव का रहने वाला शंभू नाथ गुप्ता एग्रोविजन देवरिया शाखा का संचालन करता था। खाद्य रसद विभाग की ओर से उसको खरीफ विपणन 2023-24 में क्रय केंद्र से मिल तक खाद्य परिवहन का ठेका मिला था। अनियमितता सामने आने पर ठेका निरस्त हो गया। अनाज पहुंचाने में गोलमाल का अंदेशा होने पर उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े में फंसता देख शंभूनाथ गुप्ता अफसरों पर राजनीतिक दबाव बनाने लगा। विभागीय अफसरों अर्दब में लेने के लिए उसने बांसगांव के सांसद के फर्जी लेटर पैड और अपने फर्जी ई मेल आईडी से पत्र लिखकर संभागीय खाद्य नियंत्रक, गोरखपुर संभाग के खिलाफ झूठी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौंस देकर विभाग के उच्चाधिकारियों पर दोबारा ठेका बहाल करने के लिए वह लगातार दबाव बना रहा था। विभागीय अधिकारियों ने बांसगांव सांसद से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसी शिकायत से इनकार कर दिया। इसके बाद शंभूनाथ गुप्ता के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर एम्स थाने के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में साइबर सेल, अपराध शाखा की टीम व दरोगा अखिलेश कुमार अरुण, सिपाही वैभव श्रीवास्तव, शशिकांत जायसवाल, शशिशंकर राय आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से जैदपुर पहुंचे थे। अखिलेश कुमार अरुण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि गोरखपुर में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी शंभू नाथ गुप्ता को गिरफ्तार करने पुलिस आई थी। बघौचघाट पुलिस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी गई, जिसका घर वालों ने विरोध किया और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed