फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria DM and SP ordered to investigate into Daddan Yadav death case

देवरिया: दद्दन यादव की मौत के मामले में डीएम और एसपी को जांच का आदेश, 11 जुलाई तक सौंपेंगे रिपोर्ट

Fri, 31 May 2024 05:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: श्याम जी. Updated Fri, 31 May 2024 05:01 PM IST
सार

देवरिया में दद्दन यादव की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए देवरिया के डीएम और एसपी को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 11 जुलाई 2024 तक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
 

विज्ञापन
Deoria DM and SP ordered to investigate into Daddan Yadav death case
दद्दन यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरहज थाना अंतर्गत सतराव चौकी के एक दारोगा ने मामूली विवाद होने पर एक दद्दन यादव की पिटाई की थी। आरोप है कि इस पिटाई से उसकी मौत हो गई। वहीं, मामले में अब मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए देवरिया के डीएम और एसपी को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 11 जुलाई 2024 तक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों बरहज थाना अंतर्गत सतराव चौकी के दरोगा वीरेंद्र कुशवाहा और अन्य पुलिसकर्मियों ने दद्दन यादव को बुरी तरह पीट दिया था, जिससे उसकी इलाज के द्वारा दौरान मौत हो गई थी। इस मामले की शिकायत इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने मानवाधिकार आयोग में  दर्ज कराई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता का कहना है कि हमें उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों पर कार्यवाही होगी। जांच में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी न होना आश्चर्य की बात है। जांच से पहले उक्त लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि वह जांच व साक्ष्यों को प्रभावित न कर सकें। यदि समय रहते गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम जल्द ही उच्च न्यायालय जाकर गिरफ्तारी और उचित जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता ने कहा कि मृतक की तीन बेटियां हैं तथा परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। अतः जिला प्रशासन से उम्मीद की जाती है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की जाए, ताकि उसके परिवार को भरण पोषण की समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed